टिकट की टेंशन खत्म: आज फ्री में घूमें दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरें, टूरिस्टों के लिए खास इंतजाम
Delhi News: विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आज, 27 सितंबर को दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को फ्री एंट्री दिया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों को राजधानी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ पर्यटन को बढ़ावा देना है.
Delhi News: आज दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में लोगों को फ्री में एंट्री दिया जाएगा. ऐसा इसलिए है, क्योंकि आज विश्व पर्यटन दिवस है. फ्री में एंट्री देने के पीछे का उद्देश्य लोगों को दिल्ली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है. साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देना है. इस दौरान कई ऐतिहासिक जगहों पर विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा.
लोगों से क्या अपील किया जाएगा?
पर्यटन दिवस के अवसर पर स्मारकों में आने वाले लोगों को राजधानी की विरासत और उसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी. साथ ही लोगों को स्मारकों को साफ-सफाई और संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. लोगों से अपील किया जाएगा कि वो ऐतिहासिक जगहों पर गंदगी न फैलाएं और वहां मौजूद धरोहरों को नुकसान न पहुंचाए.
दिल्ली के कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, लाल किला, पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर-मंतर और अग्रसेन की बावली जैसे स्मारक में लोग घूमने के लिए जा सकते हैं. यहां उन्हें एंट्री आसानी से मिल जाएगी. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित ये जगहें दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान को संजोए हुए हैं.
विरासत संरक्षण पर जोर
विश्व पर्यटन दिवस से एक दिन पहले दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से स्वच्छता और विरासत संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्रीय पर्यटक मार्गदर्शक संघ, दिल्ली के सदस्यों के लिए डबल डेकर बस से विरासत भ्रमण कराया गया.
लोगों को महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी दी गई
लोग जब यहां घूमने आए, तो उन्हें दिल्ली के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जगहों की जानकारी दी गई. अवलोकन कराया गया. इस कार्यक्रम का मेन मकसद लोगों को दिल्ली की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और स्वच्छता और धरोहरों के संरक्षण के बारे में लोगों को जानकारी देना था.
क्यों आयोजित किया गया इस कार्यक्रम को
पर्यटन विभाग द्वारा इस कार्यक्रम को इसलिए आयोजित किया गया, जिससे लोगों को ये समझाने की कोशिश की जा सके कि ऐतिहासिक स्मारक केवल घूमने की जगह नहीं हैं, बल्कि देश की संस्कृति और इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण जगह भी है. इसे सुरक्षित रखने में लोगों की भी अहम भूमिका होती है.
विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है. इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों में पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. पर्यटन असर देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान पर भी पड़ता है. पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था.
वहीं 27 सितंबर 1970 को विश्व पर्यटन संगठन के संविधान को अपनाया गया था. इसके बाद से ही 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के लिए चुना गया. इस दिन दुनियाभर में पर्यटन, संस्कृति, विरासत और जिम्मेदार पर्यटन को लेकर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.