SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

20 रुपये का टिकट, बच्चों-सीनियर सिटीजन के लिए एंट्री फ्री, आज मीडिया तो जल्द आम जनता के लिए खुलेगा केजरीवाल का 'शीशमहल'

दिल्ली में बने शीशमहल को आम जनता के लिए खोलने की तैयारी पूरी हो गई है. शुक्रवार को मीडिया के लिए खोला गया है. इस पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा ने कहा कि पूरा देश शीश महल को देख सकेगा. आइए जानते हैं कि आम जनता के लिए इसमें कितने रुपए का टिकट होगा?

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 27, 2026, 10:19 IST | Updated: Nov 27, 2026, 10:45 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने आवास यानी शीशमहल को आम जनता के लिए खोला जाएगा. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां विजिट करने के लिए 20 रुपए तक का टिकट रहने की संभावना है. साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और कॉलेज छात्रों के लिए फ्री एंट्री रखी जाएगी. इसे बनाने में सरकार ने 58 करोड़ 83 लाख 66 हजार 314 रुपए खर्च करने का अनुमान लगाया है. शीशमहल को आम जनता के लिए खोले जाने की जानकारी दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर दी है.

मंत्री प्रवेश वर्मा ने X पर पोस्ट के साथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार से शीशमहल के दरवाजे खुल रहे हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि सबसे पहले मीडिया को इसे दिखाया जाएगा.

शीश महल में क्या-क्या खास है?

वहीं केजरीवाल के शीशमहल के खुलने के बाद ZEE News की सहयोगी तान्या चुग भी पहुंची थी. जहां उन्होंन लिविंग रूम लाउंज से लेकर गेस्ट बेड रूम तक के बारे में जाना. जहां पर सभी चीजों के पास लगे बोर्डों में उनकी कीमत भी दी गई है.  

पाई-पाई का हिसाब देना होगा

वहीं जब केजरीवाल के पुराने आवास को सुबह मीडिया के लिए खोला गया. इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि कि "हमारा एकमात्र उद्देश्य यह है कि चूंकि यहां जनता का पैसा यानी करदाताओं का पैसा लगा है, इसलिए हमें जनता को पाई-पाई का हिसाब देना होगा."

उन्होंने आगे यह भी कहा कि, "हमें यह बताना होगा कि उनका पैसा आखिर कहां खर्च हुआ है और असल में हर सरकार को ऐसा ही करना चाहिए. इसी उद्देश्य से यह सुविधा दिल्ली की जनता के लिए खोली गई है. आज हमने मीडिया को आमंत्रित किया है, बहुत जल्द, दिल्ली की जनता भी यहां आकर खुद इसे देख सकेगी. हमने इस परियोजना के लिए खरीदी गई वस्तुओं का पूरा विवरण सार्वजनिक कर दिया है."

पूरा देश यह सच देख सकेगा

इस पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा का कहना है कि, "आज से दिल्ली और पूरे देश की जनता इस 'शीश महल' को देख सकेगी. इसे आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है. आपके कैमरों के जरिए, पूरा देश उस भ्रष्टाचार और लूट के खेल को देख पाएगा जो केजरीवाल ने तब खेला था, जब दिल्ली COVID-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन के लिए तड़प रही थी."

उन्होंने कहा कि, "जिस इंसान ने कभी दावा किया था कि वह एक कमरे के घर में रहेगा, उसने जनता के पैसे का इस्तेमाल करके भारी भ्रष्टाचार किया है. यहां इस्तेमाल की गई चीजें दुनिया भर के अलग-अलग देशों से मंगाई गई हैं. मार्बल वियतनाम से आया है, क्रॉकरी किसी और देश से और मेजें किसी और देश से. पूरा देश अपनी आंखों से यह सच देख सकेगा."

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES