SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आंखों में जलन और पानी आने की शिकायतें बढ़ीं, बुराड़ी में लगा मुफ्त आई चेकअप कैंप

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण लोगों को आंखों से जुड़ी परेशानियां हो रही हैं. इसे देखते हुए उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित झड़ौदा वार्ड में फ्री आई टेस्ट कैंप लगाया गया. ये कैंप निगम पार्षद गगनदीप चौधरी के कार्यालय में आयोजित किया गया.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 01, 2026, 02:18 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 02:23 PM IST
Image Credit: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के बीच आंखों में इंफेक्शन की शिकायतें बढ़ रही हैं
Join

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी के बीच आंखों में इंफेक्शन की शिकायतें बढ़ रही हैं. बुराड़ी के झड़ौदा वार्ड में लोगों की इस परेशानी को देखते हुए निगम पार्षद गगनदीप चौधरी के कार्यालय पर फ्री आई टेस्ट कैंप लगाया गया. तस्वीरें उत्तरी दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा के झड़ौदा वार्ड की हैं. जहां निगम पार्षद गगनदीप चौधरी के कार्यालय पर लगा ये फ्री आई टेस्ट कैंप लोगों के लिए राहत लेकर आया. यहां लोगों की आंखों की जांच के साथ जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए गए.

क्या हो रही परेशानियां? 

दिल्ली में इन दिनों प्रदूषण और उड़ती धूल-मिट्टी के चलते लोगों को आंखों में जलन, लालिमा और इंफेक्शन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में मौजी राम ट्रस्ट, लॉरेंस क्लब और नया बाजार दिल्ली की टीम ने सहयोग किया. कैंप में पहुंचे लोगों की आंखों की मुफ्त जांच की गई. जिन मरीजों में आंखों का इंफेक्शन पाया गया, उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं. वहीं, जिन लोगों की नजर कमजोर पाई गई, उन्हें जरूरत के मुताबिक मुफ्त चश्मे देने की व्यवस्था भी की गई. गंभीर समस्या वाले मरीजों के लिए आगे मुफ्त इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई है.

जलन और पानी आने जैसी समस्या

कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे. लोगों का कहना है कि प्रदूषण के कारण आंखों में जलन और पानी आने जैसी समस्या लगातार बनी हुई है. ऐसे में उनके इलाके में मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा मिलना राहत की बात है. निगम पार्षद गगनदीप चौधरी का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण लगातार लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है और आंखों में इंफेक्शन की समस्या भी सामने आ रही है. इसी को देखते हुए उनके कार्यालय पर फ्री आई कैंप आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच और उपचार मिल सके. फिलहाल दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आने वाले दिनों में कितना कम होता है.

ये भी पढ़ें- 'दुकानें बंद, ट्रांसपोर्ट ठप और रास्ते जाम', CTI चेयरमैन ने बताई व्यापारियों की परेशानी

(दिल्ली से नसीम अहमद की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES