App

Delhi Protest: 24 घंटे के लिए दिल्ली में यहां इंटरनेट सर्विस बंद, जानें जगह और टाइमिंग

नई दिल्ली में 4 km के दायरे में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई हैं. CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस को कुछ समय के लिए बंद करने की मंजूरी दे दी है.

Delhi Protest: 24 घंटे के लिए दिल्ली में यहां इंटरनेट सर्विस बंद, जानें जगह और टाइमिंग
Image Credit: Delhi Protest: 24 घंटे के लिए नई दिल्ली में इंटरनेट सर्विस बंद (AI PHOTO)

Delhi Protest: शानिवार यानी कि 10 अक्टूबर को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है. नई दिल्ली में जनपथ और कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास इंटरनेट सर्विस बंद करने का फैसला किया गया है. आदेश के मुताबिक, 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक लगभग 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है. गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं.

सभी मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी पर रोक 
आदेश के मुताबिक, तय समय के दौरान इलाके में सभी मोबाइल इंटरनेट टेक्नोलॉजी रोक दी जाएंगी. दिल्ली पुलिस ने एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और MTNL समेत संबंधित टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देशों का पालन पक्का करने का निर्देश दिया है.

किस नियम के तहत यह आदेश जारी किया गया?
इंटरनेट सर्विस को कुछ समय के लिए रोकने का यह आदेश टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 और टेलीकॉम सर्विस सस्पेंशन रूल्स, 2024 के नियमों के तहत जारी किया गया है, आदेश में सस्पेंशन का समय और प्रभावित इलाके का दायरा बताया गया है.

इस दौरान, जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के पास रहने वाले लोगों और राहगीरों को मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है. इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पहले जरूरी ऑनलाइन काम निपटा लें और इस समय को बनाए रखें. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More