)
Delhi News: दिल्ली के तिलक नगर में सड़क की क्वालिटी को लेकर हुए विवाद के बाद PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया. इस घटना को लेकर AAP और BJP आमने-सामने हैं. घटना के बाद AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार से सड़क की क्वालिटी पर सवाल उठाए. उन्होंने सड़क बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगाया और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. केजरीवाल सोमवार को तिलक नगर पहुंचे और इस मामले पर बयान जारी किया.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर की दोपहर तक मंत्री के खिलाफ कोई FIR दर्ज नहीं की गई. मगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस ने साहेब सिंह की शिकायत पर NCR (Non Cognizable Report) दर्ज कर ली है. NCR का मतलब मामले की डीडी एंट्री की गई है, जिसपर जांच की जाएगी. पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया जा सकता है. इसके साथ ही PWD के इंजीनियरों की शिकायत AAP विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हुई. सरकारी काम में बाधा डालना, डराने और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
यह घटना रविवार को हुई जब प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में हाल ही में बनी एक सड़क का इंस्पेक्शन कर रहे थे. इसी दौरान AAP MLA जरनैल सिंह और उनके साथियों ने सड़क की क्वालिटी पर सवाल उठाए. वीडियो में मंत्री एक युवक को थप्पड़ मारते दिखे. बताया जा रहा है कि साहिब सिंह नाम का यह युवक जरनैल सिंह की सोशल मीडिया टीम से जुड़ा है.
यह घटना रविवार को हुई जब प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में हाल ही में बनी एक सड़क का इंस्पेक्शन कर रहे थे. इसी दौरान AAP MLA जरनैल सिंह और उनके साथियों ने सड़क की क्वालिटी पर सवाल उठाए. वीडियो में मंत्री एक युवक को थप्पड़ मारते दिखे. बताया जा रहा है कि साहिब सिंह नाम का यह युवक जरनैल सिंह की सोशल मीडिया टीम से जुड़ा है.
कल जब मंत्री परवेश वर्मा सड़क का निरीक्षण करने आए, तो उन्होंने एक युवा साहेब सिंह को थप्पड़ मार दिया।
यह देश आपके पिता की जागीर नहीं है कि आप किसी को इस तरह थप्पड़ मार दें। यह देश 140 करोड़ लोगों का है।
— @ArvindKejriwal, राष्ट्रीय संयोजक, AAP pic.twitter.com/lV42UVnfJe— AAP (@AamAadmiParty) September 28, 2026
देश आपके पिताजी का नहीं है- केजरीवाल
AAP के राष्ट्रीय संयजोक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर सड़क की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने सड़क बनाने में गड़बड़ी का आरोप लगाया और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. केजरीवाल सोमवार को तिलक नगर पहुंचकर कहा कि कल जब मंत्री प्रवेश वर्मा सड़क का इंस्पेक्शन करने आए थे तो उन्होंने साहिब सिंह नाम के एक युवक को थप्पड़ मार दिया. उन्होंने कहा, यह देश आपके पिताजी का नहीं है कि किसी को ऐसे ही थप्पड़ मारो. यह देश 140 करोड़ लोगों का है. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला.
AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और पार्टी के दूसरे नेताओं ने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस के सामने प्रोटेस्ट किया. रविवार रात विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने AAP के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया.
प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई दी
वायरल वीडियो के बारे में अपना पक्ष रखते हुए प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद AAP कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया. मंत्री के मुताबिक, उन्होंने गुस्से में रिएक्ट किया. उन्होंने AAP MLA जरनैल सिंह पर PWD अधिकारियों और सड़क बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. AAP ने इन आरोपों से इनकार किया है.
इस बीच, जरनैल सिंह ने मंत्री के आरोपों को झूठा बताया है. उनका कहना है कि झगड़ा तब हुआ जब साहिब सिंह ने सड़क की खराब क्वालिटी पर सवाल उठाया और साहिब सिंह ने मंत्री के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया. PWD अधिकारियों की तरफ से भी शिकायतें
पुलिस के मुताबिक, PWD के इंजीनियरों और कॉन्ट्रैक्टरों की तरफ से भी शिकायतें मिली हैं. आरोप है कि जरनैल सिंह और उसके साथियों ने सड़क बनाने का काम रोकने की कोशिश की और पैसे मांगे. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और घटना से जुड़े फैक्ट्स की जांच कर रही है.