SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'वर्दी के पीछे भी एक इंसान है...' दिल्ली पुलिस ने नागरिकों को लिखा ओपन लेटर, अपना फर्ज भी याद दिलाया

दिल्ली पुलिस ने ये लेटर ऐसे समय में लिखा है जब राजधानी में आंदोलन हो रहे हैं. चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. इंडिया गठबंधन के नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तैयारी में हैं. सीजेपी फिर से जंतर मंतर पर जुटने की तैयारी में है.

Written By Gaurav Pandey
Published: Oct 09, 2026, 02:37 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 04:54 PM IST
Image Credit: Delhi Police
Join

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों कई घटनाक्रमों का गवाह बन रही है. शनिवार को सीजेपी ने फिर से जंतर मंतर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है. उधर विपक्ष पहले से ही हमलावर है और कई विपक्षी दलों ने पिछले कुछ दिनों से मोर्चा खोल रखा है. इन सबके बीच दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम एक ओपन लेटर शेयर किया है. इस लेटर में दिल्ली पुलिस की तरफ से मानवीय अपील की गई है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की आवाज उनका हक है और उनकी सुरक्षा पुलिस का फर्ज है.

डियर सिटिजन, आपकी आवाज आपका हक है..

असल में दिल्ली ने एक पोस्टकार्ड शेयर करते हुए लिखा, 'डियर सिटिजन, आपकी आवाज आपका हक है. और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज. यूनिफार्म  के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है और अपने लोग हैं. फर्क सिर्फ यूनिफार्म का है. इंसानियत का नहीं. पोस्टकार्ड पर दिल्ली पुलिस ने 'विद केयर' लिखकर अपने संदेश को समाप्त किया है.

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

दिल्ली पुलिस का ये मैसेज ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले कुछ दिनों से दिल्ली पुलिस के जवान काफी मशक्कत कर रहे है. कई पुलिस के जवान और महिला सिपाही के वीडियोज सामने आ रहे हैं जिसमें वो ये बताते नजर आ रहे हैं कि रेस्पेक्ट म्यूचुअल होती है. इधर विपक्ष भी इस बार पहले से ज्यादा आक्रामक है. वैसे भी दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया है.

57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद!

पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के लिए आवेदन 7 अक्टूबर को मिला था. जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को प्रस्तावित था. पुलिस ने आवेदन देर से मिलने के अलावा पहले के प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी अनुमति नहीं देने की वजह बताया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 भी लागू है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन DMRC को पत्र लिखकर 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया है.

ये व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू करने और 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक जारी रखने की बात कही गई है. हालांकि इस पर DMRC का अंतिम फैसला बाकी है. रास्तों पर लगी पाबंदियों के कारण 5,000 से ज्यादा यात्रियों के ट्रेन नहीं पकड़ पाने की जानकारी सामने आई है. कुछ ट्रेनों के रद्द होने की बात भी कही गई है.

इस बीच चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हैं. इंडिया गठबंधन के नेता अपनी आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की तैयारी में हैं. ऐसे माहौल में दिल्ली पुलिस ने ये ओपन लेटर लिखा है. फिलहाल प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. उधर रेलवे के 5000 से ज्यादा यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके हैं और कुछ ट्रेनें भी रद्द हुईं हैं.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में कल CJP का प्रदर्शन, आज रात 9 बजे से बंद हो सकते हैं 57 मेट्रो स्टेशन!

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES