App

दिल्ली में कल CJP का प्रदर्शन, आज रात 9 बजे से बंद हो सकते हैं 57 मेट्रो स्टेशन!

Delhi Metro Update : दिल्ली में 10 अक्टूबर यानी कि कल CJP ने प्रोटेस्ट बुलाया है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. वहीं प्रोटेस्ट को देखते हुए आज रात 9 बजे से दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं.

दिल्ली में कल CJP का प्रदर्शन, आज रात 9 बजे से बंद हो सकते हैं 57 मेट्रो स्टेशन!

Delhi News: दिल्ली में 10 अक्टूबर यानी कि कल CJP ने प्रोटेस्ट बुलाया है. इसको लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. वहीं प्रोटेस्ट को देखते हुए आज रात 9 बजे से दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं. दिल्ली पुलिस ने हालत खराब न हो इसके लिए DMRC के लेटर लिख 57 मेट्रो स्टेशन बंद रखने का प्रस्ताव दिया है. वहीं दिल्ली पुलिस प्रोटेस्ट को देखते हुए हालात पर काबू पाने की तैयारी में है. दिल्ली में मेट्रो के कुल 303 मेट्रो स्टेशन हैं. ये दिल्ली में यातायात को कवर करते हैं.  

57 मेट्रो स्टेशन हो सकते हैं बंद
दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए 9 अक्टूबर को रात 9:00 बजे से लेकर 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के एंट्री/एग्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं. इस स्थिति में बेकाबू भीड़ के जमा होने की आशंका भी रहती है. इन सब को देखते हुए ही पुलिस ने DMRC को लेटर लिखा है. पुलिस ने DMRC को लेकर लिख 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने को कहा है. साथ ही इन स्टेशनों पर ट्रेनों की संख्या कम करने का प्रस्ताव दिया है.  

कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन के गेट बंद हो सकते हैं? 
दिल्ली में प्रोटेस्ट को देखते हुए जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ (उद्योग भवन), मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, लोक कल्याण मार्ग, दिल्ली गेट, खान मार्केट, आरके आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, आईएनए (दोनों मेट्रो लाइन), हौज खास, जोर बाग, अर्जनगढ़, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज, जसोला, सराय काले खां-निजामुद्दीन, जामिया मिलिया इस्लामिया, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, ओखला विहार, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, इंदरलोक, जीटीबी नगर, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी ईस्ट और रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के गेट को बंद करने का सुझाव दिया गय है. यात्रियों को सलाह है कि सफर पर निकलने से पहले DMRC की आधिकारिक सूचना जरूर देख लें.

दिल्ली पुलिस भी तैयार 
इस समय मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष आर-पार के मूड में है. वहीं दूसरी तरफ CJP ने भी जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया है. वहीं दिल्ली पुलिस ने भी CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जबरदस्त तैयारी की है. इस समय  जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस और चुनाव आयोग के आस-पास भारी सुरक्षा बल तैनात है. दिल्ली पुलिस ने भी CJP के प्रोटेस्ट को मंजूरी नहीं दी है. इसके साथ ही पूरे इलाके में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू है. दिल्ली में अर्धसैनिक बलों के 21 हजार जवानों को तैनात किया गया है. प्रोटेस्ट को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. जंतर-मंतर के आसपास लगभग एक हजार और CCTV कैमरे लगाए गए. वहीं इन कैमरों को कंट्रोल करने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More