SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बगल में चल रही थी खुदाई, झुक गया पड़ोसी का चार मंजिला मकान, पुलिस ने JCB की जब्त

पांडव नगर के B-ब्लॉक में में एक नए भवन के निर्माण के लिए की गई गहरी खुदाई से पास का चार मंजिला मकान झुक गया. यहां तक कि मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं. वहीं घटना के समय अंदर बैठे 15 से 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 24, 2026, 02:35 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 02:38 PM IST
Image Credit: Social media
Join

दिल्ली के पांडव नगर के B-ब्लॉक में एक नए भवन के निर्माण के लिए की गई गहरी खुदाई के कारण पास का ही चार मंजिला आवासीय मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस मकान की दीवारों में दरारें आ गई. साथ ही इमारत एक तरफ झुक गया है. जब ये घटना हुई उस समय घर में लगभग 15 से 20 लोग मौजूद थे. हालांकि, समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.  

कैसे झुकी इमारत? 

ये घटना दिल्ली के पांडव नगर के B-ब्लॉक की है. यहां पर प्लॉट नंबर B-126 पर नए भवन के निर्माण का काम चल रहा था. साथ ही JCB मशीन से खुदाई की जा रही थी. इसके ठीक बगल में B-127 पर जय सोनी का चार मंजिला मकान बना हुआ था. जब खुदाई हो रही थी, उसी दौरान मकान की नींव के नीचे की मिट्टी खिसक गई, जिसके बाद इमारत झुक गई.    

मकान मालिक ने क्या कहा? 

वहीं मकान मालिक जय सोनी का आरोप है कि पड़ोसी प्लॉट पर निर्माण कार्य के समय सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं किए थे. इस वजह से उनके मकान की नींव के नीचे की मिट्टी खिसक गई. उन्होंने ये भी कहा कि खुदाई के दौरान मकान में दरारें भी आ गई हैं. वहीं दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष ने हुए नुकसान की पूरी भरपाई करने की मांग की है.  

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद ही जय सोनी ने संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने  खुदाई के काम में इस्तेमाल की जा रही JCB मशीन को भी जब्त कर लिया है. अब पुलिस मामले में कथित लापरवाही की जांच कर रही है.  

आस पास लगाई गई बैरिकेडिंग

जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वहां की स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मकान को खाली करा लिया गया. इसके साथ ही आसपास में  बैरिकेडिंग लगाया गया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई.

ये भी पढ़े-ं दिल्ली में चल रहा 'अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन', जानिए चावल के बारे में 10 अनसुनी बातें
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES