SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-NCR में मौसम का बड़ा उलटफेर, दिन में बादल और रात में ठिठुरन, अब कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में मौसम पूरी तरह बदला गया है. लोगों को धीरे-धीरे ठंड का एहसास हो रहा है. पीछले कुछ दिनों से बदले मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है. शनिवार को भी आसमान में बादल छाया रहेगा. शाम के बाद से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 31, 2026, 07:13 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 07:17 AM IST
Image Credit: दिल्ली में मौसम बदला हुआ है.
Join

दिल्ली में ठंड का आगमन हो गया है. शुक्रवार को मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. आसमान में बादल पूरे दिन छाए हुए थे. यहां तक की रात के समय बाकी दिनो से ज्यादा ठंड थी. अक्टूबर 2026 में मौसम ने दिल्लीवालों को कुछ अलग ही अनुभव कराया. बारिश के कारण AQI में भी सुधार है. बता दें कि  30 अक्टूबर को 2011 के बाद अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया. ऐसे में अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने ही वाला है. शनिवार को भी मौसम ठंडा ही रहेगा. आसमान में बादल छाए रहेंगे. लोगों शाम के बाद से ठंड लगने लगेगी.  

30 तारीख को कैसा था मौसम? 

दिल्ली एनसीआर में 30 तारीख 2011 के बाद से सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है. शुक्रवार को मौसम पूरी तरह ठंडा बना हुआ था. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना रहा. शाम के बाद से ठंडा में बढ़ोतरी देखने को मिली. लोगों को सिहरन जैसा महसूस हो रहा था. राजधानी में ठंड अब बढ़ने ही वाली है. शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली.  

दिल्ली में रात का पारा 15-16 डिग्री तक लुढ़क गया है. इतना ही नहीं पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से मौसम काफी सर्द हो गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में आसमान में घने बादल छाने के साथ लगातार बारिश हो रही है. अचानक से बदले इस मौसम ने ठंड को बढ़ा दिया है.

31 तारीख को कैसा रहेगा मौसम?

शनिवार 31 तारीख को मौसम बदला ही रहने वाला है. कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वैसे आज किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है. रात का पारा  15 से 16 डिग्री लुढ़क गया है. ऐसे में लोगों को रात के समय ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है. कुछ दिन पहले अचानक बदले इस मौसम ने ठंड को बढ़ा दिया है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? 

वहीं आने वाले दिनों में भी अब ठंड बढ़ने ही वाली है. धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. एक नवंबर के बाद से मौसम साफ भी होने लगेगा. इसके बाद से किसी तरह का कोई बारिश का अलर्ट नहीं है. लोगों को आने वाले दिनों में बारिश से छुटकारा मिल जाएगा.

राजधानी में मौसम पूरी तरह बदला गया है. लोगों को धीरे-धीरे ठंड का एहसास हो रहा है. पिछले कुछ दिनों से बदले मौसम ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है. शनिवार को भी आसमान में बादल छाया रहेगा. शाम के बाद से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में काले बादलों का डेरा, आज आंधी-तूफान का अलर्ट, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES