दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, एक बार फिर होगी महीने के अंत में बारिश, जानें अगले 5 दिन का हाल!
राजधानी समेत आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल गया है. बारिश के बाद से ही तापमान में गिरावट आई है. लोगों को गर्मी से रहात है. साथ ही हल्की-हल्की ठंड भी महसूस हो रही है. सोमवार 26 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है.
दिल्ली एनसीआर में 24 अक्टूबर के बाद से ही मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. 24 अक्टूबर को रात में हुई बारिश के बाद से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. लोगों को ठंड का भी एहसास हो रहा है. वहीं रविवार यानी कि 25 अक्टूबर को मौसम दिन में पूरी तरह साफ रहा. बारिश के बाद से सुबह और शाम ठंड लग रही है, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रह रहा है. लोगों को गर्मी से भी राहत है. बीते शनिवार को हुई बारिश ने राजधानी समेत आसपास के जगहों का मौसम पूरी तरह बदल दिया है. मौसम में बदलाव होने के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है.
25 अक्टूबर को कैसा था मौसम?
शनिवार 25 अक्टूबर को मौसम बदला हुआ था. बारिश के बाद से ही शनिवार को मौसम ठंडा था. सुबह और शाम तो लोगों को गर्मी से राहत थी. जैसे-जैसे रात होती है ठंड हल्की-हल्की बढ़ जाती है. शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहा. दिन के समय हल्की धूप तो थी, लेकिन बहुत ज्यादा गर्मी नहीं थी. बारिश ने मौसम को बदल दिया है. देखा जाए तो गर्मी की विदाई हो ही गई है. अब धीरे-धीरे ठंड पैर पसार रहा है.
सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?
सोमवार 26 अक्टूबर को मौसम साफ रहने वाला है. आज अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है. वहीं दोपहर के समय हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी और इसकी रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम या रात होते ही हवा की गति घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. वहीं आज के लिए राजधानी में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है. बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है.
अगले 5 दिन कैसे रहेगा मौसम?
जहां एक तरफ 26 तारीख को मौसम साफ रहने वाला है और बारिश की कोई संभावना नहीं है, तो वहीं 29 और 30 अक्टूबर के आसपास बादल छाए रहने की संभावना है. कुछ जगहों में हल्की बारिश भी हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं 31 अक्टूबर को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- रातभर गरजे बादल, गिरे ओले! दिल्ली-NCR में बारिश से लौटी ठंडक, आज कैसा रहेगा मौसम?