दिल्ली में सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, ठंड के साथ कोहरे का डबल अटैक; AQI अब भी 300 के पार, आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में ठंड और कोहरे की शुरुआत हो गई है. कई इलाकों में AQI 300 को पार कर गया है. आज भी कई जगहों पर धुंध देखने को मिलेगी, इसके कारण विजिबिलिटी कम रह सकती है.
नवंबर के तीसरे सप्ताह का आज आखिरी दिन है. दिल्ली-NCR में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. ठंड ने अब अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. सुबह-शाम और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है. घर से बाहर निकलते समय स्वेटर-जैकेट या शॉल लेना जरूरी हो गया है. घरों में AC-पंखे-कूलर बंद हो चुके हैं और कंबल भी निकल चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, तापमान का हाल कैसा रहेगा और बारिश होगी या नहीं?
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
दिल्ली-NCR में बीते दिन कई जिलों में धुंध/हल्के कोहरे की चादर देखने को मिली. आज भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. वहीं, उत्तर पश्चिमी हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. बता दें कि कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है.
विजिबिलिटी कम रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR के उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद में सुबह के समय कोहरा छाया रहने वाला है. ऐसे में अगर आप ड्राइव कर रहे हैं, तो विशेष सावधानी बरतें. क्योंकि इस दौरान विजिबिलिटी कम रह सकती है.
कैसा है दिल्ली में AQI का हाल?
सुबह 6 बजे दिल्ली के इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)-
सबसे खराब हवा सिरीफोर्ट (326) में रही, जिसके बाद डीटीयू (314), एनएसयूटी जाफरपुर (309), चांदनी चौक (307), नॉर्थ कैंपस डीयू (303), सीआरआरआई मथुरा रोड (302) और पंजाबी बाग (301) में AQI 300 के पार रहा। इसके अलावा पूसा-आईआईटीएम (298), कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (295), आईटीओ (295), बुराड़ी क्रॉसिंग (290), आईआईटी दिल्ली (283).
वहीं, तालकटोरा गार्डन (278), वजीरपुर (278), छावला (276), मुंडका (275), विवेक विहार (271), जहांगीरपुरी (270), नेहरू नगर (269), बवाना (268), रोहिणी (262), जेएनयू (254), आनंद विहार (252), अशोक विहार (247), आर के पुरम (246), नांगलोई (245), शादीपुर (242), एनआईएच नरेला (237), बदरपुर (234), कराला (231), सोनिया विहार (230), टिकरी कलां (230), पटपड़गंज (226), ओखला फेज-2 (222), द्वारका सेक्टर-8 (220), झरोदा कलां (219), नजफगढ़ (210), नरेला (210).
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (208), इग्नू मैदान गढ़ी (206), आया नगर (202), घुम्मनहेड़ा (201) और वसुंधरा एन्क्लेव (201) में भी प्रदूषण का स्तर 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ.
वहीं, एनएसआईटी द्वारका (200), आईजीआई एयरपोर्ट टी3 (199), मंदिर मार्ग (199), बुराड़ी-डीपीसीसी (196), घोघा (181), डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज (179), अलीपुर (175), श्री अरबिंदो मार्ग (164), पूसा-डीपीसीसी (163), मैदान गढ़ी (150), लोधी रोड (145), आईएमडी लोधी रोड (143) और मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (143) में AQI कम और 'मध्यम' श्रेणी में रहा.
यह भी पढ़ें: बिहार में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: कई हिस्सों में छाया कोहरा, चक्रवात अकवान के असर से 5 जिलों में बारिश के आसार