SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रातभर गरजे बादल, गिरे ओले! दिल्ली-NCR में बारिश से लौटी ठंडक, आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में शनिवार रात को हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है. इसके बाद से ही ठंडक जैसा महसूस हो रहा है. वहीं आज यानी कि रविवार को भी कई जगहों पर बारिश की संभावना है. लोगों को गर्मी से राहत रहेगी.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 25, 2026, 06:32 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 06:49 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली-NCR में शनिवार रात से मौसम पूरी तरह बदल गया है. कई इलाकों में देर रात गरज के साथ बारिश देखने को मिली. बारिश के बाद से ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में ही केवल बारिश नहीं हुई है, बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश हुई है. इसके अलावा कई जगहों में ओले गिरने की खबर सामने आई है.    

आज कैसे रहेगा मौसम

बारिश होते ही दिल्ली एनसीआर में मौसम ठंडा हो गया है. साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. कुछ दिनों से मौसम हल्का गर्म हो गया था. वहीं अचानक से हुई बारिश से लोगों को ठंडक महसूस हो रही है. रविवार 25 अक्टूबर को भी कुछ जगहों में बारिश की संभावना है.    

दिल्ली समेत इन जगहों में भी बारिश के आसार 

दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी मौसम खराब हो गया है. हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं. वहीं तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश ने कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल दिया है. इस तरह के बदलाव दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी आने वाले दिनों में देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.  

हवा की क्वालिटी में सुधार

वहीं दिल्ली-NCR में हुई बारिश से हवा की क्वालिटी में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई थी. वहीं शनिवार को दिल्ली का AQI 191 दर्ज किया गया. इसके एक दिन पहले दिल्ली का AQI 230 था. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार का AQI में सुधार देखने को मिला था.    

पॉल्यूशन में थोड़ी राहत की उम्मीद

बारिश और तेज हवाओं के बाद पॉल्यूशन में थोड़ी राहत की उम्मीद है. हालांकि, मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में हवा की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. वहीं देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. लोगों को ठंडक भी महसूस होगी. कुछ जगहों पर हल्की बारिश, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है..

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बदलेगा मौसम, 17 डिग्री तक गिरेगा पारा, 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES