SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम! बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, क्या है IMD का अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. लोगों को गर्मी से पूरी तरह से राहत मिल गई है. गुलाबी ठंड के आने से सुबह और शाम ठंड लगना शुरू हो गया है. आज मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं आज तापमान में भी गिरावट देखने को भी मिल सकती है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 28, 2026, 06:46 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 06:48 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली एनसीआर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और शाम को हल्की ठंड लग रही है. वहीं रात के समय तापमान गिरने से ठंड थोड़ी बढ़ जा रही है. बंगाल की खाड़ी में आए अर्नब चक्रवात को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं. ऐसे में लोगों को रात के समय ठंड ज्यादा महसूस हो रहा है. अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी ही. इसके साथ ही पॉल्यूशन बढ़ने के भी चांस हैं.

27 अक्टूबर को कैसा था मौसम?

दिल्ली में मंगलवार 27 अक्टूबर को आसमान साफ था. सुबह और शाम को मौसम ठंडा था. लोगों को अब दिन के समय भी गर्मी से राहत मिल चुकी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. IMD के अनुसार, सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से हवाएं चल रही थी. ऐसे में लोगों को सुबह में ठंड लग रही थी. बाहर निकलने पर भी ठंडक महसूस हो रही है.    

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली-एनसीआर में आज बुधवार को मौसम बदल सकता है. इतना ही नहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. राजधानी में आज अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. अधिकतम तापमान में सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री कम रहने की संभावना है. सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती है. वहीं जैसे ही दोपहर होगा इसकी गति घटकर 10 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है.  

30 तारीख तक कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली एनसीआर में 29 अक्टूबर को मौसम बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि इस दिन हल्की बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है.

वहीं, 28 अक्टूबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 29 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. इसके बाद 30 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 31 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव होगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, एक बार फिर होगी महीने के अंत में बारिश, जानें अगले 5 दिन का हाल!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES