SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बारिश ने दी थी राहत, अब फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, जहांगीरपुरी में AQI 447 पहुंचा

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अब बढ़ रहा है. ऐसे में अब हवा की क्वालिटी खराब के श्रेणी में पहुंच रही है. मंगलवार सुबह 5 बजे के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 447 दर्ज किया गया. ये सबसे ज्यादा AQI है. वहीं गाजियाबाद के वेव सिटी में AQI 311 देखने को मिला है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 03, 2026, 07:49 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 07:51 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

राजधानी समेत आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है. कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, लेकिन अब हालात फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता  400 के पार पहुंच गया है. ऐसे में अब लोगों को परेशानी बढ़ सकती है. CPCB के मंगलवार सुबह 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में हवा की क्वालिटी  गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है.    

बारिश के बाद कितना सुधार था AQI?

दिल्ली में कुछ दिन पहले हुई बारिश के अनुसार, 19 अक्टूबर को AQI 229 दर्ज किया गया था. वहीं 28 अक्टूबर को यह 228 था. पिछले हफ्ते मंगलवार को AQI 167 दर्ज किया गया था. इसके बाद रातभर हुई बारिश से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई. वहीं 30 अक्टूबर को सुबह 4 बजे दिल्ली का AQI घटकर 121 पर पहुंच गया था. राजधानी में बारिश के बाद लोगों को पॉल्यूशन से राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है.  

कहां कितना रहा AQI?

CPCB के मंगलवार सुबह 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के जहांगीरपुरी में सबसे ज्यादा AQI 447 दर्ज किया गया. वहीं, रोहिणी और पंजाबी बाग में 427, अलीपुर में 409, विवेक विहार में 409, बवाना में 407 और DTU में 403 AQI देखने को मिला. इसके अलावा नरेला में 403, मुंडका में 396, सोनिया विहार में 394, पटपड़गंज में 379, ITO में 373 और आरके पुरम में 374 AQI दर्ज किया गया. आनंद विहार में AQI 282 रहा.

नोएडा-गाजियाबाद में भी प्रदूषण

दिल्ली के साथ-साथ NCR भी प्रदूषण की मार झेल रहा है. यहां भी अब प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद के वेव सिटी में AQI 311 दर्ज किया गया.वहीं, नोएडा के सेक्टर-150 में 344 और ग्रेटर नोएडा की शिव नादर यूनिवर्सिटी के पास AQI 246 रहा.

कितनी खतरनाक है AQI?

बता दें कि AQI का 301 से 400 के बीच होना खराब की श्रेणी में आता है. 401 से 500 के बीच होने पर गंभीर श्रेणी में आती है. दिल्ली के कई इलाकों में पॉल्यूशन के लेवल गंभीर की श्रेणी पहुंच गया है. बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म होती दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में बदल गया मौसम का मिजाज! दिन में धूप तो सुबह-शाम ठंड, जानें अगले 3 दिनों का हाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES