SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में बनेगा देश का सबसे बड़ा छठ घाट! मुनक नहर पर 11 KM लंबा घाट, जानें खासियत

दिल्ली में छठ महापर्व के लिए 1,400 से अधिक घाट तैयार किए जा रहे हैं. वहीं मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा घाट बनाया जा रहा है, जो कि देश का सबसे बड़ा छठ घाट होगा. वहीं मंत्री प्रवेश वर्मा ने ITO के हाथी घाट का निरीक्षण कर विपक्ष को भी तैयारियां देखने का न्योता दिया.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 11, 2026, 02:29 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 02:50 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राजधानी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 1,400 से अधिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं. वहीं नगर निगमों और अन्य एजेंसियों के सहयोग से घाटों की कुल संख्या करीब 2,500 तक पहुंचने की बात कही जा रही है. दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने बुधवार को ITO स्थित हाथी घाट का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया.

मुनक नहर पर 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट 
इस दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा कि छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं कर रही है. उन्होंने बताया कि मुनक नहर के पास करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट तैयार किया जा रहा है, जो देश का सबसे बड़ा छठ घाट होगा. इस घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को किया जाएगा.

छठ घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए होंगी विशेष व्यवस्थाएं
छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए घाटों पर कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इनमें चेंजिंग रूम, शौचालय, कवर्ड टेंट और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी.

सरकार की ओर से 15 और 16 नवंबर को घाटों पर 24 घंटे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. घाटों की साफ-सफाई के साथ यमुना में मौजूद गंदगी और झाग हटाने के लिए मशीनों की मदद ली जा रही है.

विपक्ष को भी छठ की तैयारियां देखने का न्योता
ITO स्थित हाथी घाट का निरीक्षण करने पहुंचे प्रवेश वर्मा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को भी आकर सरकार की ओर से की जा रही तैयारियां देखनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए अरविंद केजरीवाल को परिवार के साथ रिवर सफारी देखने आने का न्योता दिया. साथ ही सौरभ भारद्वाज को भी रिवर सफारी में आने और टिकट लेकर घूमने की बात कही.

छठ महापर्व के लिए सुरक्षा और सफाई पर जोर
दिल्ली सरकार का कहना है कि छठ पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए घाटों पर सफाई, पेयजल, रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों को तैयारियों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें.

ये भी पढ़ें: छठ महापर्व में 4 दिन बाकी, दिल्ली के झंगोला के मॉडल घाट पर इंतजाम नदारद; 1 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल

(दिल्ली से देवेश कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES