Diwali पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानें 8 नवंबर को क्या रहेगा टाइम-टेबल
दिल्ली मेट्रो ने 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर टाइमिंग में बदलाव किया है, जिसके तहत पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर ट्रेनें सुबह 6 बजे से चलेंगी, जब कि सभी लाइनों की आखिरी मेट्रो के समय में भी बदलाव है. ऐसे में जानें कि आखिरी ट्रेन कब चलेगी.
क्या दिवाली पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने का प्लान है तो जान लें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने रविवार के लिए ट्रेन के समय में बदलाव की घोषणा की है. इस दिन तीन लाइनों पर सर्विस एक घंटा पहले शुरू होगी और सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन एक घंटा पहले निकलेगी.
दिवाली के दिन बदला दिल्ली मेट्रो का टाइम
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने दिवाली के मौके पर 8 नवंबर 2026 को ट्रेन के समय में बदलाव किया है. तीन लाइनों पर मेट्रो सर्विस पहले से एक घंटा पहले शुरू होंगी, जबकि सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन एक घंटा पहले निकलेगी.
दिवाली पर ये रही दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग
दिवाली के मौके पर आखिरी मेट्रो ट्रेन सर्विस एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी, जबकि रूटीन समय रात 11:00 बजे है.
DMRC ने कहा, शाम को दिवाली के त्योहार को देखते हुए आखिरी मेट्रो ट्रेन सर्विस एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 बजे शुरू होगी, जबकि रूटीन समय रात 11:00 बजे है.
देश के सबसे लंबे मेट्रो नेटवर्क DMRC ने एक बयान में कहा कि पिंक लाइन (मजलिस पार्क-मजलिस पार्क/शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका-ढांसा बस स्टैंड) पर मेट्रो सर्विस, जो आमतौर पर रविवार को सुबह 7:00 बजे शुरू होती हैं, अब अपने-अपने टर्मिनल स्टेशनों से एक घंटा पहले सुबह 6:00 बजे शुरू होंगी.
DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और आगे की जानकारी के लिए डीएमआरसी की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल देखते रहें.
GRAP-3 लागू
इस बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण 'कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट' (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को दिल्ली और पूरे एनसीआर में 'ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान' (ग्रैप) के तीसरे चरण (स्टेज-III) को लागू कर दिया है.
यह घोषणा दीपावली से दो दिन पहले की गई है. शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 382 तक पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है.
आमतौर पर ग्रैप-III तब लागू किया जाता है जब हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' हो जाती है और एक्यूआई 400 तक पहुंच जाता है, लेकिन प्रदूषण बोर्ड ने एहतियात के तौर पर इसे पहले ही लागू कर दिया है.
दिल्ली मेट्रो ने ट्रेन के चक्कर बढ़ाए
हाल ही में DMRC ने दिल्ली में GRAP-I लागू होने के बाद हफ्ते के दिनों में ट्रेन के चक्कर बढ़ा दिए हैं. इस कदम का मकसद लोगों को प्राइवेट गाड़ियों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा देना और राष्ट्रीय राजधानी में एयर पॉल्यूशन कम करने में मदद करना है. इन कोशिशों के तहत, DMRC अपने नेटवर्क पर सोमवार से शुक्रवार तक 20 और ट्रेन के चक्कर लगा रहा है.
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले Delhi-NCR में GRAP-III लागू, इन कामों पर लगी रोक