SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi Metro में चढ़ने से पहले पता चलेगा किस डिब्बे में कितनी भीड़, इस लाइन पर नई सेवा शुरू

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर अब यात्रियों को ट्रेन आने से पहले ही हर कोच में भीड़ की जानकारी मिलेगी. इससे यात्री कम भीड़ वाले डिब्बे का चुनाव कर सकेंगे.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 30, 2026, 07:39 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:00 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पिंक लाइन पर भी 'रियल-टाइम कार ऑक्यूपेंसी' सुविधा शुरू कर दी है. नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को ट्रेन के आने से पहले ही यह जानकारी मिल सकेगी कि किस कोच में कितनी भीड़ है, जिससे वे अपेक्षाकृत कम भीड़ वाले डिब्बे का चयन कर सकेंगे.

मैजेंटा लाइन के बाद पिंक लाइन पर सेवा शुरू 
DMRC के अनुसार, मैजेंटा लाइन पर इस सुविधा की सफल शुरुआत और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब इसे पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार/मौजपुर-बाबरपुर) के स्टेशनों पर भी लागू किया गया है. इससे पहले मैजेंटा लाइन पर वर्ष 2022 से प्लेटफॉर्म पर लगे पैसेंजर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (पीआईडीएस) के जरिए प्रत्येक कोच में यात्रियों की संख्या की रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थी.

कोच में लगाए गए लोड सेंसर की मदद से काम करता है ये सिस्टम
यह प्रणाली कोचों में लगाए गए लोड सेंसर की मदद से काम करती है. सेंसर कोच के वर्तमान वजन को मापकर उसके खाली वजन से तुलना करते हैं और इसके आधार पर प्रत्येक कोच में यात्रियों की अनुमानित संख्या का प्रतिशत तय किया जाता है. ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले यह जानकारी प्लेटफॉर्म पर लगी डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है. DMRC के मुताबिक, सर्कुलर कॉरिडोर होने के कारण पिंक लाइन पर इस डेटा को एकीकृत करना तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण था.

यात्रियों को कम भीड़ वाले कोच चुनने में मिलेगी मदद
DMRC का कहना है कि इस सुविधा से यात्रियों को कम भीड़ वाले कोच चुनने में मदद मिलेगी, जिससे सभी डिब्बों में यात्रियों का भार संतुलित रहेगा. खासकर सुबह और शाम के पीक आवर्स में यह व्यवस्था यात्रियों के लिए अधिक उपयोगी साबित होगी.

यात्रियों को परेशानी होगी कम  
इसके अलावा ट्रेन में भार का समान वितरण होने से संचालन अधिक सुचारू होगा और उपलब्ध क्षमता का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा. यात्रियों को ट्रेन आने के बाद खाली जगह तलाशने के लिए प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भागने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

DMRC ने कहा कि वह तकनीक आधारित सुविधाओं के जरिए यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है. पिंक लाइन पर 'रियल-टाइम कार ऑक्यूपेंसी' सुविधा का विस्तार यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, आरामदायक और कुशल यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, QR टिकट खरीदने का समय भी बढ़ा

(Input: आईएएनएस)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES