SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi के नेहरू विहार-गांधी विहार के बाद कृष्णा नगर में मकानों के बीच दरार, MCD करेगी जांच; घर खाली करने के निर्देश

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के रानी गार्डन इलाके में दो मकानों के बीच अचानक दरार दिखाई देने से हड़कंप मच गया. दरार की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 09, 2026, 08:45 PM IST | Updated: Sep 09, 2026, 08:49 PM IST
Image Credit: Delhi के कृष्णा नगर में मकानों के बीच दरार
Join

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. शहर के अलग-अलग इलाकों में इमारतों की जांच की जा रही है. वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वाली या असुरक्षित पाई जाने वाली इमारतों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है.

बीते दिनों नेहरू विहार में एक मकान के तिरछे होने और गांधी विहार में करीब सात मकानों के झुकने का मामला सामने आया था. इसमें नेहरू विहार में बुधवार को डिमोलिशन कार्रवाई शुरू की गई. इन घटनाओं के बाद स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है. इस बीच बुधवार को कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के रानी गार्डन इलाके में दो मकानों के बीच अचानक दरार दिखाई देने से हड़कंप मच गया. दरार की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद कृष्ण नगर विधानसभा के विधायक अनिल गोयल जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने प्रभावित मकानों और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मौजूदा स्थिति का जायजा लिया. 

प्रशासन की ओर से मकानों की सुरक्षा और दरार आने के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों को किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

वहीं, मामले की जांच दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा की जाएगी. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित मकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को टाला जा सके. घटना के बाद से इलाके के लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है. 

(दिल्ली से राकेश चावला की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES