SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इन जगहों पर अब उम्र नहीं बनेगी रोजगार की बाधा, दिल्ली हाई कोर्ट ने 65 साल की हटाई पाबंदी, फोटोग्राफरों को मिली बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें ताजमहल और दूसरे सेंट्रली प्रोटेक्टेड मॉन्यूमेंट्स पर काम करने वाले लाइसेंस्ड फोटोग्राफरों पर 65 साल की रिटायरमेंट उम्र तय की गई थी.

Edited By Shailendra
Published: Nov 26, 2026, 11:09 IST | Updated: Nov 26, 2026, 11:25 IST
Image Credit: दिल्ली हाई कोर्ट (File-Photo)
Join

दिल्ली हाई कोर्ट ने ताजमहल समेत देशभर के संरक्षित स्मारकों में फोटोग्राफी का काम करने वाले लाइसेंसधारी फोटोग्राफरों के लिए एक अहम फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के उस नियम को निरस्त कर दिया है, जिसमें फोटोग्राफरों के काम करने की अधिकतम उम्र 65 साल तय की गई थी. दिल्ली हाई कोर्ट का कहना है कि किसी व्यक्ति को केवल उम्र के आधार पर उसके रोजगार से वंचित नहीं किया जा सकता है.

जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की पीठ ने मामले की सुनवाई की. पीठ ने कहा कि स्मारकों में काम करने वाले फोटोग्राफर ASI के कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे स्वतंत्र रूप से अपना व्यवसाय करते हैं. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है और अपना काम करने में सक्षम है, तो महज 65 साल की उम्र पूरी होने पर उसे काम करने से रोकना उचित नहीं है.

युवाओं को मौका देने की ASI की दलील कोर्ट ने नहीं मानी

हाई कोर्ट ने कहा कि इन हालात में ASI इस तरह से उनकी रोजी-रोटी कम करने का हकदार नहीं होगा, खासकर तब जब पिटीशनर्स के पास फोटोग्राफी के अलावा कोई दूसरा प्रोफेशनल स्किल या काम नहीं है, जिसे वे पिछले 30 से 40 सालों से कर रहे हैं. इसलिए इसने ASI की 2017 की पॉलिसी के क्लॉज 9.3 को रद्द कर दिया, जिसमें सेंट्रली प्रोटेक्टेड मॉन्यूमेंट्स पर लाइसेंस्ड फोटोग्राफरों के लिए ऊपरी उम्र सीमा 65 साल तय की गई थी.

60 साल के बाद देना होगा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

कानूनी वेबसाइड बार और बेंच के अनुसार, दिल्ली हाई कोर्ट ने ताजमहल में ASI के लाइसेंस्ड फोटोग्राफर के तौर पर अपनी सर्विस देने वाले फोटोग्राफरों की पिटीशन पर यह फैसला सुनाया है. इसके अलावा बेंच ने लाइसेंस होल्डर्स को तीसरे पक्ष को अपने लाइसेंस इस्तेमाल करने या चलाने की इजाजत देने से भी रोक दिया. साथ ही चेतावनी दी कि उल्लंघन करने पर लाइसेंस तुरंत वापस ले लिया जाएगा. इसमें यह भी कहा गया कि ASI 65 साल की उम्र के बाद फोटोग्राफरों का फिजिकल फिटनेस टेस्ट या मेडिकल जांच कर सकता है.

याचिकाकर्ताओं की ओर से वकील अंजना गोसाईं, मनु पडालिया और उज्ज्वल चौधरी पेश हुए. प्रतिवादियों की ओर से वकील विक्रांत नीलेश गोयल, इंद्रप्रीत सिंह, कुणाल दीक्षित, राकेश कुमार और सुनील पेश हुए.

यह भी पढ़ें: 'हैलो, मैं दिल्ली पुलिस से बोल रहा हूं...' वो एक फोन कॉल जिसने 11 दिन के 'डिजिटल अरेस्ट' को किया खत्म

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES