SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, शपथ लेते ही कुल जजों का आंकड़ा कितना पहुंचा?

दिल्ली हाईकोर्ट में सात नए जजों ने मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय से शपथ ली. इनमें निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना स्थायी जज, जबकि संजय शर्मा-I, भारत पराशर, डॉ. अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर को आठ नामों की सिफारिश की थी.

Written By Gaurav Pandey
Published: Sep 21, 2026, 11:32 AM IST | Updated: Sep 21, 2026, 11:35 AM IST
Image Credit: Zee Media Archive
Join

दिल्ली हाईकोर्ट को सात नए जज मिले हैं. मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने सोमवार को सातों न्यायिक अधिकारियों को पद की शपथ दिलाई. इनके शपथ लेने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 50 हो गई है. शपथ लेने वालों में निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा-I, भारत पराशर, डॉ. अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज शामिल हैं.

इन सात नियुक्तियों में दो न्यायिक अधिकारियों को स्थायी जज बनाया गया है, जबकि पांच को अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया है. निवेदिता अनिल शर्मा और निशा सहाय सक्सेना को स्थायी जज के तौर पर नियुक्त किया गया है. वहीं संजय शर्मा-I, भारत पराशर, डॉ. अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज को अतिरिक्त जज बनाया गया है.

असल में केंद्र सरकार ने शनिवार को दिल्ली हाईकोर्ट के लिए सात न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 10 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट के जज के तौर पर आठ नामों की सिफारिश की थी. हालांकि, केंद्र सरकार ने इनमें से सात नामों को ही मंजूरी दी. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नियुक्तियों से जुड़ी अधिसूचना साझा की थी.

सिफारिश किए गए आठ नामों में गुरविंदर पाल सिंह का नाम भी

कॉलेजियम की सिफारिश किए गए आठ नामों में गुरविंदर पाल सिंह का नाम भी शामिल था, लेकिन केंद्र सरकार की अधिसूचना में उनकी नियुक्ति को मंजूरी नहीं दी गई. नए जजों में अरुण भारद्वाज शपथ लेने से पहले दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर कार्यरत थे. वहीं भारत पराशर सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल के पद पर थे. निशा सहाय सक्सेना रोहिणी नॉर्थ-वेस्ट जिले की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थीं.

निवेदिता अनिल शर्मा और डॉ. अदिति चौधरी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुकी थीं

संजय शर्मा-I कड़कड़डूमा नॉर्थ-ईस्ट जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत थे, जबकि दिनेश भट्ट राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रधान जिला न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश (PC Act) (CBI) के पद पर थे. निवेदिता अनिल शर्मा और डॉ. अदिति चौधरी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुकी थीं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट कॉलेजियम ने इन दोनों के साथ गुरविंदर पाल सिंह के नाम की भी हाईकोर्ट में पदोन्नति के लिए सिफारिश की थी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES