SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में शुरू होगी हेरिटेज वॉक, 500 रुपये में जान सकेंगे ऐतिहासिक इमारतों की अनसुनी कहानियां

DDA राजधानी की ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत से लोगों को जोड़ने के लिए 6 जगहों पर हेरिटेज और नेचर वॉक आयोजित करेगा. इस दौरान हर महीने दो वॉक होंगी. इस पहल का उद्देश्य लोगों को दिल्ली के इतिहास, वास्तुकला और हरित क्षेत्रों से परिचित कराना है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 24, 2026, 06:40 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 06:43 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

DDA ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक धरोहरों से लोगों को जोड़ने के लिए 6 मेन जगहों पर हेरिटेज और नेचर वॉक आयोजित करने वाला है. इसे लेकर दिल्ली विकास प्राधिकरण ने इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) के दिल्ली चैप्टर के साथ 6 महीने का समझौता किया है. ऐसे में अब बर महीने दो वॉक होंगी. इसकी शुरुआत शनिवार को शाम 4 बजे महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से होगी.  इसमें जितने भी प्रतिभागी होंगे, उन्हें ऐतिहासिक इमारतों, स्थापत्य कला और उनसे जुड़ी कम चर्चित कहानियों से रूबरू कराया जाएगा.

क्या है इसका उद्देश्य? 

इस पहले को LG तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर शुरू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य शहर की विरासत और हरित क्षेत्रों के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है. अभी हाल ही में LG ने संजय वन में हेरिटेज वॉक का नेतृत्व किया था. इसके साथ ही दिल्ली रिज की विरासत पर आधारित ई-बुक भी जारी की थी. इसके बाद उन्होंने DDA को पर्यावरण संरक्षण के साथ ऐतिहासिक धरोहरों को लोगों से जुड़ने के लिए ऐसी गतिविधियों आयोजित करने के निर्देश दिए थे.    

6 जगहों पर होगी 12 वॉक

बता दें कि 6 महीने के अंदर संजय वन, महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क, सुल्तान गढ़ी, तुगलकाबाद, डियर पार्क-हौज खास और नार्दर्न रिज में दो-दो वॉक आयोजित किया जाना वाला है. इसको लेकर ऐतिहासिक जानकारियां, तैयार करेगा. इसके साथ ही विरासत विशेषज्ञों और गाइड की व्यवस्था भी करेगा. DDA प्रतिभागियों के एंट्री और जरूरी परमिशन सहित प्रशासनिक व्यवस्था संभालेगा.  

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आयोजित होने वाले हर वॉक में अधिकतम 40 लोग हिस्सा ले सकेंगे. इसके लिए DDA के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. प्रति व्यक्ति प्रति वॉक का शुल्क 500 रुपये और GST निर्धारित किया गया है. महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में पहली वॉक के लिए पंजीकरण लिंक bit.ly/HeritageWalkMAP जारी किया गया है.  

ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया

DDA के अनुसार, मास्टर प्लान दिल्ली-2047 में शहर के विकास के साथ ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया गया है. हेरिटेज वॉक के जरिए लोगों, खासकर युवाओं को दिल्ली के इतिहास, वास्तुकला और प्राकृतिक विरासत से जोड़ने की कोशिश की जाएगी. एक हेरिटेज वॉक में 40 लोगों को शामिल होने का मौका मिलेगा.

ये भी पढ़ें- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड!
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES