App

Delhi के तिलक नगर में मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़, सवाल पूछने पर खोया आपा

मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में बन रही सड़क का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे. इसी बीच MLA जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे. MLA ने सड़क बनाने की क्वालिटी पर सवाल उठाए, कुछ हिस्से हाथों से हटाकर मंत्री को सड़क की लेयर दिखाई. इससे दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई और धीरे-धीरे मामला बिगड़ गया.

Delhi के तिलक नगर में मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़, सवाल पूछने पर खोया आपा
Image Credit: Delhi में मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़

Delhi News: राजधानी के तिलक नगर इलाके में सड़क बनाने को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के बीच विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नोकझोंक हुई. बन रही सड़क के निरीक्षण के दौरान सड़क की क्वालिटी और कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई. इस दौरान  मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारा गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा है.

मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर में बन रही सड़क का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे. इसी बीच MLA जरनैल सिंह भी मौके पर पहुंचे. MLA ने सड़क बनाने की क्वालिटी पर सवाल उठाए, कुछ हिस्से हाथों से हटाकर मंत्री को सड़क की लेयर दिखाई. इससे दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई और धीरे-धीरे मामला बिगड़ गया.

वीडियो बना रहे युवक को मारा थप्पड़
मौके पर मौजूद लोग पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे. एक युवक के वीडियो बनाने को लेकर विवाद हो गया. AAP ने अपने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें मंत्री प्रवेश वर्मा युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दिए.

AAP ने निशाना साधा
घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर तीखा हमला किया. AAP के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मंत्री के व्यवहार पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने गुस्से में कैमरे के लिए पोज दे रहे युवक पर हमला किया और घटना के संबंध में कार्रवाई की मांग की.

AAP पुलिस स्टेशन पहुंची, शिकायत दर्ज कराने की बात कही
घटना के बाद, MLA जरनैल सिंह के नेतृत्व में AAP नेता और कार्यकर्ता विकासपुरी पुलिस स्टेशन पहुंचे. पार्टी ने कहा कि वे मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और मामले में कार्रवाई की मांग करेंगे. इस बीच, पूरे विवाद के बाद इलाके में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. पुलिस वीडियो फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

वहीं AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने मंत्री को गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने कहा कि मैं कल यहां जाऊंगा. 

वहीं दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोपों के बीचमंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि विकसपुरी रिंग रोड पर चल रहे निर्माण को लेकर विधायक जरनैल सिंह लंबे समय से PWD अधिकारियों पर ठेकेदार से मुलाकात कराने और कथित कमीशन दिलाने का दबाव बना रहे थे. प्रवेश वर्मा के मुताबिक, इंजीनियर ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है और FIR की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि कमीशन नहीं मिलने के कारण विधायक निर्माण कार्य के बाद सड़क को नुकसान पहुंचाकर उसका वीडियो बनाते थे और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे.

उन्होंने कहा कि वह खुद सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने जरनैल सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया. उनके अनुसार, विधायक करीब 45 मिनट बाद अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और वहां बहस शुरू हो गई. उनका दावा है कि इसी दौरान विधायक के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने उनके परिवार को लेकर कथित तौर पर अपशब्द कहे, जिसके बाद उन्होंने गुस्से में प्रतिक्रिया दी.

मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार उन कामों को पूरा कर रही है, जिन्हें पिछली सरकार पूरा नहीं कर सकी. दूसरी ओर, AAP ने घटना को लेकर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वायरल वीडियो में वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते हुए दिखाई देते हैं, हालांकि वीडियो अकेले पूरे विवाद के घटनाक्रम को स्थापित नहीं करता. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More