SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में शराब पार्टी के बाद गैंगरेप! देर रात खुलवाया बंद पड़ा कैफे और फिर की दरिंदगी, मचा हड़कंप

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में बंद पड़े कैफे में देर रात शराब पार्टी के बाद 22 वर्षीय युवती ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. अन्य साथियों पर वारदात में सहयोग करने का आरोप है. पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 24, 2026, 22:04 IST | Updated: Nov 24, 2026, 22:22 IST
Image Credit: Delhi Gang Rape Case (AI Image)
Join

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. युवती ने अपने साथ काम करने वाले दो युवकों पर गैंगरेप करने और अन्य साथियों पर वारदात में उनका साथ देने का आरोप लगाया है.

एक ही कैफे में काम करते थे सभी
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रिवर मॉल के 'कैफे 8' में काम करती है. अन्य आरोपी भी इसी कैफे में उसके साथ काम करते हैं. बीती रात युवती समेत आठ लोग प्रीत विहार स्थित 'सल्तनत' नाम के कैफे में पार्टी करने पहुंचे थे.

देर रात बंद कैफे को खोलकर की पार्टी
सल्तनत कैफे रात 11:30 बजे बंद हो गया था. हालांकि, इनमें से एक व्यक्ति के पास कैफे की चाबी थी. इसके बाद कैफे खोलकर सभी ने अंदर पार्टी की. बताया जा रहा है कि इस दौरान सभी ने शराब पी और देर रात करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकले.

दो युवकों पर गैंगरेप करने का आरोप
कैफे से बाहर निकलने के कुछ देर बाद 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया कि दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. युवती का आरोप है कि वहां मौजूद अन्य साथियों ने भी वारदात में आरोपियों का साथ दिया. मामले में पीड़िता की दो महिला साथियों की भी कथित भूमिका सामने आई है.

दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने युवती के आरोपों के आधार पर गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. वहीं, तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES