SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली के ठेकों पर अब नहीं लगना होगा लंबी लाइन में? शराब की बुकिंग होगी ऑनलाइन

दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत ढांचा विकास निगम ने ठेकों पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करने के लिए पहल किया है. निगम ने शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप शुरू की है. इसके तहत अब लोग शराब की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 28, 2026, 09:12 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 09:36 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली में अब शराब खरीदने वाले लोगों को ठेकों पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी. दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत ढांचा विकास निगम (DSIIDC) के अनुसार, शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए दिल्ली लिकर बुकिंग नाम से मोबाइल ऐप शुरू कर दिया है. इस ऐप के माध्यम से लोग अपनी पसंद का ब्रांड चुन सकते हैं. साथ ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. इस सुविधा में शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी. बुकिंग के बाद लोगों को संबंधित दुकान पर जाकर ही शराब लेनी होगी.  

कैसे करें बुकिंग? 

इस ऐप के माध्यम से लोग उपलब्ध शराब के ब्रांड को आसानी से देख सकते हैं. इसके बाद वो अपनी पसंद की दुकान को चुन सकते हैं और  बोतल का साइज और मात्रा देख सकते हैं. ये पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा. इसके तहत लोग अपनी पूरी पसंद पहले ही चुन सकेंगे. बाद में उन्हें केवल दुकान से जाकर लेना होगा. जैसे ही ऑनलाइन बुकिंग हो जाएगी आपके सामने एक क्यूआर कोड आएगा. शराब की दुकान पर इस कोड को स्कैन करना है और अपना ऑर्डर ले लेना है. ऐसा करने के पीछे का कारण दुकान पर लंबी लाइनों को कम करना है.  

क्या ऐप पर है बुकिंग कैंसिल का ऑप्शन

इस सुविधा का जो भी इस्तेमाल करेगा उसको समय सीमा का ध्यान रखना होगा. ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे के अंदर ठेके से शराब लेनी होगी. यानी की लोग अपनी पसंद का ब्रांड चुन सकते हैं. इसके बाद उनको जाकर केवल शराब दुकान से उठानी होगी. ऐप पर शराब प्राप्त करने से पहले बुकिंग को कैंसिल करने का ऑप्शन भी दिया गया है. एक बार शराब ले लेने के बाद उसे वापस नहीं किया जाएगा.

क्या है ऑनलाइन ऐप लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य? 

दिल्ली में चार सरकारी निगमों के माध्यम से 700 से ज्यादा दुकानों पर शराब की बिक्री होती है, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल DSIIDC के 208 आउटलेट्स तक ही सीमित है. इस व्यवस्था का मेन उद्देश्य शराब की दुकानों पर लगने वाली लंबी लाइनों को कम करना है. वहीं ऑनलाइन भुगतान और बुकिंग से बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाने की कोशिश की गई है.

ये भी पढ़ें- जागरण में गए थे दोनों भाई, पीछे से चोरों ने खंगाल दिए घर, ताला तोड़ उड़ाए लाखों के जेवर
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES