SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खुद हटाओ, वरना हम हटाएंगे... पुरानी दिल्ली में सालों पुराने अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, CM रेखा गुप्ता के निर्देश

व्यापारियों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर पुरानी दिल्ली के पीली कोठी-पुल मिठाई और खारी बावली में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई के निर्देश दिए. रिक्शों के इस्तेमाल से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 22, 2026, 21:59 IST | Updated: Nov 22, 2026, 22:19 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक, खारी बावली, स्टेशन रोड और पुल मिठाई में अतिक्रमण और अवैध रिक्शों के इस्तेमाल से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस और दिल्ली नगर निगम (MCD) के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

चांदनी चौक के नेता और व्यापारियों ने सरकार से सामने रखी अपनी शिकायत  
शुक्रवार को चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल के नेतृत्व में दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख और चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव प्रवीण शंकर कपूर, नगर निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता और चांदनी चौक बीजेपी जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग ने व्यापारियों के साथ यह मुद्दा उठाया था. दिल्ली बीजेपी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, व्यापारियों ने इलाके में अतिक्रमण और अवैध रिक्शों की समस्या को लेकर अपनी शिकायतें रखीं.

इंद्रप्रस्थ हेरिटेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की बैठक में उठा अतिक्रमण का मुद्दा 
इन नेताओं ने इंद्रप्रस्थ हेरिटेज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री से मुलाकात की और खारी बावली, स्टेशन रोड, पुल मिठाई समेत पूरी पुरानी दिल्ली में नागरिक एजेंसियों के हस्तक्षेप की मांग की. इस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक में मौजूद पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

पीली कोठी-पुल मिठाई इलाके और खारी बावली में चला बुलडोजर
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस और MCD ने गुरुवार को पीली कोठी-पुल मिठाई इलाके में और शुक्रवार को खारी बावली में बुलडोजर कार्रवाई की. इस दौरान 30 से 40 साल पुराने स्थायी अवैध अतिक्रमणों को हटाकर इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.

खारी बावली से अवैध अतिक्रमण हटाने पर सीएम का जताया आभार 
दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख और चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को खारी बावली से अवैध अतिक्रमण हटाए जाने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताया. इससे पहले शनिवार को पुल मिठाई इलाके में भी कार्रवाई की गई थी.

'असंभव को संभव कर दिखाय'- चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव 
चांदनी चौक नागरिक मंच के महासचिव के तौर पर प्रवीण शंकर कपूर ने खारी बावली को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी. उन्होंने कहा कि आपने असंभव को संभव कर दिखाया है.

सीएम रेखा गुप्ता का अतिक्रमण माफिया को कड़ा संदेश 
वहीं, दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख के तौर पर प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि पुरानी दिल्ली में दो दिनों के भीतर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयों के आदेश देकर मुख्यमंत्री ने राजधानी के अतिक्रमण माफिया को कड़ा संदेश दिया है. उनका कहना था, खुद हटा लो, वरना हम हटा देंगे.

ये भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट केस में नया खुलासा या जांच पर सवाल? पड़ोसी ने सुनाई घटना की पूरी कहानी, पिटाई के बाद हुई युवक की मौत

(Input: IANS)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES