SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफे नहीं दे देते तब तक सड़कों से नहीं हटेंगे', 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट

CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस को औपचारिक जानकारी दी है, जिसमें चुनाव और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर युवाओं के जुटने का दावा किया गया है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 07, 2026, 05:45 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:54 PM IST
Image Credit: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट (PTI X)
Join

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बुधवार को बताया कि पार्टी ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की जानकारी दिल्ली पुलिस को औपचारिक रूप से दे दी है. उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन देश के युवाओं की अगुवाई में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चुनाव और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

सौरव दास ने कहा कि उन्होंने संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाकर एक फॉर्मल लेटर दिया, जिसमें बताया गया कि CJP और देशभर के युवा 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होंगे.

मीडिया से बात करते हुए दास ने कहा,  संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में एक फॉर्मल लेटर दिया. हमने उन्हें बताया कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' और पूरे देश के युवा 'कॉकरोच' 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने वाले हैं. उनसे लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने, कोऑपरेट करने और जरूरी ट्रैफिक व्यवस्था करने के लिए कहा. हमने यह फॉर्मल जानकारी दे दी है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक सूचना को मान लिया है और उन्होंने एक अंडरटेकिंग भी दी है और जरूरी फॉर्मैलिटीज पूरी कर ली हैं. उन्होंने कहा, फॉर्मल नोटिफिकेशन जमा कर दिया है और दिल्ली पुलिस से एक्नॉलेजमेंट कॉपी मिल गई है. हमारी बातचीत के आधार पर पुलिस हमसे एक अंडरटेकिंग भी ली है और हमने इसके लिए सभी जरूरी फॉर्मैलिटीज पूरी कर ली हैं. हमें उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस सहयोग करेगी.

सौरव दास के अनुसार, प्रस्तावित विरोध युवाओं की उन चिंताओं पर फोकस करेगा, जिन्हें उन्होंने 'वोटों की चोरी' और 'चुनावों को हाईजैक करना' बताया. उन्होंने कहा, देश के युवा एक बड़े मुद्दे को लेकर चिंतित हैं, जो उनके भविष्य और उनके देश पर असर डालता है, जैसे वोटों की चोरी, चुनावों को हाईजैक करना और यह तथ्य कि भारत का इलेक्शन कमीशन Gen Z को वोटर लिस्ट में शामिल करने में भी फेल हो रहा है.

उन्होंने इस मुद्दे को नागरिकों से जुड़ा मामला बताया और कहा कि प्रस्तावित प्रदर्शन सिर्फ CJP तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि इसीलिए देश के युवा फिर से सड़कों पर उतर रहे हैं और इस बार वे तब तक सड़कों से नहीं हटेंगे जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते.

युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए सौरव दास ने कहा कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को सिर्फ CJP आंदोलन के बजाय Gen Z और युवाओं के विरोध के तौर पर देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि यह सिर्फ 'कॉकरोच जनता पार्टी' का आंदोलन या विरोध नहीं है; यह Gen Z का विरोध है, युवाओं का विरोध है.

देशभर के युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए सौरव दास ने कहा, “चलो दिल्ली” नारा होगा और सभी 'कॉकरोच' से राष्ट्रीय राजधानी में इकट्ठा होने की अपील की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES