SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध, स्कैनर मशीन से भागा.. CISF जवान ने दौड़कर दबोचा

यात्री के सामान की जांच की गई तो उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में छिपाकर रखा गया एक अज्ञात पदार्थ मिला. CISF ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया.

Written By Gaurav Pandey
Published: Oct 19, 2026, 06:04 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 06:10 PM IST
Image Credit: CISF Headquarters X
Join

दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF के जवानों ने तगड़ी सतर्कता दिखाई है. हुआ यह कि सोमवार को जवानों ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ा है. बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान एक्स-रे बैगेज इंस्पेक्शन सिस्टम XBIS की स्क्रीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री ने स्टेशन से भागने की कोशिश की. तत्काल मुस्तैद जवानों ने उसका पीछा किया और एग्जिट गेट के पास उसे पकड़ लिया.

अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में कुछ छिपाया?

असल में CISF के मुताबिक यात्री के सामान की आगे जांच करने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में छिपाकर रखा गया एक अज्ञात अर्ध-ठोस पदार्थ बरामद हुआ. स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखाई देने के बाद जवानों ने तत्काल कार्रवाई की. हालांकि बरामद पदार्थ क्या था और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

कुआलालंपुर में रहने वाला एनआरआई

उधर पूछताछ के दौरान यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला एनआरआई बताया. CISF के जवानों ने यात्री और उसके सामान को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया. अब पुलिस बरामद पदार्थ की पहचान करने के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी.

CISF जवान का क्विक एक्शन

CISF ने इस कार्रवाई की जानकारी एक्स पर दी है. बताया गया कि जवानों की सतर्कता और क्विक एक्शन की सराहना की गई. सुरक्षा बल के मुताबिक संदिग्ध वस्तु दिखाई देने के बाद जवानों ने तुरंत यात्री को पकड़ने के लिए कार्रवाई की. फिलहाल बरामद पदार्थ की प्रकृति और यात्री के पास उसे छिपाकर रखने के कारणों को लेकर जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें- 
- दिल्ली में ई-रिक्शा पर सख्ती! 5 गाड़ियों की लिमिट, 4 सवारी और 40 किलो सामान की लिमिट तय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Gaurav is a multimedia journalist writing across a wide range of subjects, including politics, sports, cinema, explainers, opinion and Delhi Haryana civic issues. With analysis, he regularly covers social issues and public policy through in-depth. With around nine years of experience, he has worked with India Today, Hindustan Times, and Network18, producing stories with a strong focus on facts and ground reality. He studied journalism at IIMC Delhi.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES