SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MUTHOOT FINANCE: देश का सबसे भरोसेमंद गोल्ड लोन ब्रैंड, लगातार 10 साल से नंबर-1

मुथूट फाइनेंस को TRA ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2026 में लगातार 10वें साल देश का सबसे भरोसेमंद फाइनेंशियल सर्विसेज ब्रांड चुना गया है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 16, 2026, 18:28 IST | Updated: Nov 16, 2026, 18:35 IST
Image Credit: ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन के साथ 'सोना क्या नहीं कर सकता' नाम से एक खास कैंपेन शुरू किया है। सोशल मीडिया/मुथूट फाइनेंस
Join

MUTHOOT FINANCE: मुथूट फाइनेंस को लगातार 10वें वर्ष (2016 से 2026 तक) देश का नंबर-1 सबसे भरोसेमंद फाइनेंशियल सर्विसेज ब्रांड चुना गया है. ये सम्मान टीआरए रिसर्च की प्रतिष्ठित ब्रांड ट्रस्ट रिपोर्ट 2026 में दिया गया है. कंपनी की देशभर में व्यापक पहुंच और ग्राहकों का भरोसा इस उपलब्धि को दर्शाता है. मुथूट फाइनेंस और उसकी सहायक कंपनियों के जरिए हर दिन 2.5 लाख से अधिक ग्राहक सर्विस ले रहे हैं.

'सोना क्या नहीं कर सकता' कैंपेन शुरू

कंपनी ने अपने ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन के साथ 'सोना क्या नहीं कर सकता' नाम से एक खास कैंपेन शुरू किया है. इस कैंपेन के जरिए बताया गया है कि गोल्ड लोन किस तरह लोगों के सपनों को पूरा करने और जिंदगी में बड़े बदलाव लाने में मदद कर सकता है.

'सोना क्या नहीं कर सकता' मुथूट फाइनेंस का एक कैंपेन है. इसमें  कंपनी के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं. इस कैंपेन का उद्देश्य गोल्ड लोन के जरिए लोगों को जल्द और आसानी से फंड उपलब्ध कराने की सर्विस को सामने लाना है, ताकि वे अपने जीवन में नई संभावनाओं को साकार कर सकें और अपने सपनों को पूरा कर सकें. इस कैंपेन में अमिताभ बच्चन बताते हैं कि मुथूट फाइनेंस का गोल्ड लोन किस तरह लोगों की जिंदगी बदल सकता है.

गोल्ड सिक्योरिटी के लिए आधुनिक 7-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम

मुथूट फाइनेंस अपने ग्राहकों को तत्काल गोल्ड लोन की सर्विस देता है. कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को उनके सोने पर आकर्षक ब्याज दरों के साथ अधिकतम लोन वैल्यू उपलब्ध कराई जाती है. ग्राहकों के सोने की सुरक्षा के लिए आधुनिक 7-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम भी मौजूद है. इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी दी जाती है.

कितनी हैं मुथूट फाइनेंस की ब्रान्च?

कंपनी के मुताबिक, देशभर में उसकी 7,600 से अधिक शाखाएं हैं. ग्राहक नजदीकी शाखा में जाकर गोल्ड लोन की जानकारी ले सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800 313 1212 पर संपर्क कर सकते हैं.

(ये लेख ब्रैंड डेस्क की ओर से लिखा गया है. पाठकों को अपने विवेक से निर्णय लेने की सलाह दी जाती है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES