SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कानपुर में गुरुओं के सम्मान में सजा मंच: 200 से अधिक शिक्षकों का हुआ सम्मान, शिक्षा के साथ कृषि क्षेत्र में भी बढ़ेंगे अवसर

कानपुर में महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

Edited By Zee News Desk
Published: Nov 29, 2026, 20:39 IST | Updated: Nov 29, 2026, 20:43 IST
Image Credit: university
Join

महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को कानपुर के काकादेव स्थित पामेला बैंक्वेट में Educators’ Pride–2026 सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक शिक्षकों एवं शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय के कानपुर नगर स्थित नवीन सिटी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया.

राष्ट्र के भविष्य निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिका  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक, कानपुर नगर प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उनके योगदान को समाज के सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. ऐसे सम्मान समारोह उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं.

विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा में बेहतर अवसर मिलेंगे

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कर्नल जाहिद सिद्दीकी, डायरेक्टर जनरल, एक्सिस ग्रुप ने कानपुर-बिल्हौर में महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से कानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. आने वाले समय में यह संस्थान कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की क्षमता रखता है.

कुलपति डॉ. पीके उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया

कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम का संचालन पूनम गोठी द्वारा किया गया. वहीं, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का सम्मान है. विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ कृषि एवं नवाचार के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

कार्यक्रम में ये शामिल रहे

समारोह में विश्वविद्यालय के डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स डॉ. रतीश गुप्ता, डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट नील दास महापात्रा, सुधांशु सिंह, शिवम् यादव सहित विश्वविद्यालय के कानपुर सिटी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

 

Add Zee News as a Preferred Source

ZEENEWS TRENDING STORIES