SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री, चिराग पासवान ने Gen-Z को साधने का बताया प्लान, यूपी-पंजाब चुनाव पर भी बड़ा बयान

लोजपा (रामबिलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. उन्होंने रायपुर में एक युवा संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार की रणनीति पर अपनी बात रखी. इतना ही नहीं उन्होंने यूपी-पंजाब चुनाव को लेकर भी कहा है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 04, 2026, 06:20 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 06:22 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

NDA दल की सहयोगी LJP (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. वहीं राजधानी में एक युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर भी अपनी रणनीति को लेकर भी बात रखी.

इस दौरान LJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी की राज्य इकाई जल्द ही स्थापित की जाएगी. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां भी की जाएंगी. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में लोजपा छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी.

2028 के चुनाव को लेकर भी कहा
वहीं उन्होंने आगे कहा कि चुनावी दृष्टि से जो संबंधित स्टेट फैसला लेगा, उसके मुताबिक पार्टी का केंद्रीय बोर्ड फैसला लेगा. चिराग पासवान ने बताया कि नागालैंड में अकेले चुनाव लड़ा, झारखंड में गठबंधन में लड़ा. उन्होंने उत्तर प्रदेश में होने वाले 2028 के चुनाव को लेकर कहा कि अगर यूपी में अकेले चुनाव लड़ना पड़ा, तो हमारी पार्टी अकेले लड़ेगी.

प्रदेश में संगठन का विस्तार करेंगे
उन्होंने एक इच्छा जाहिर भी की. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला NDA गठबंधन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और पंजाब में गठबंधन में चुनाव लड़ें. इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में जो भी राज्य ईकाई तय करेगी, वैसा ही करेंगे. प्रदेश में संगठन का विस्तार करेंगे, युवाओं से निरंतर संवाद कार्यक्रम भी करते रहेंगे.

युवाओं से निरंतर संवाद जरूरी
चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं के साथ निरंतर संवाद करना बहुत जरूरी है. उन्होंने युवा वोट बैंक को साधने की रणनीति के बारे में बताया कि, यूथ बोले चैप्टर के तहत युवाओं से संवाद करना है. इसको लेकर संगठन के साथियों से बातचीत और बैठक है. आने वाले समय में पार्टी के विस्तार की रूपरेखा बनी है. उन्होंने कहा हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है. अब छत्तीसगढ़ में भी राज्य इकाई संगठन को चुनावी दृष्टि से तैयार करना है.

विपक्ष मुद्दे उठाकर छोड़ देता
SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की तरफ से किए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को सभी चिंताओं को लेकर आवाज उठानी चाहिए, लेकिन वो मुद्दे उठाकर छोड़ देते हैं. उन्होंने कहा कि कभी ईवीएम पर विश्वास नहीं था, अब SIR पर नहीं है. चुनाव आयोग ने लोगों की शंकाओं को अच्छे से दूर किया है.

चुनाव आयोग अपनी बात रखे
चिराग पासवान ने कहा कि आगे भी अगर किसी को चुनाव आयोग पर शंका हो तो चुनाव आयोग अपनी बात रखे, किसी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए. वोटर लिस्ट में नाम कटने को लेकर भी कहा कि अगर बड़ी तादाद में लोगों के नाम कटेंगे, तो जाहिर सी बात है, लोग सामने आएंगे. लेकिन कौन नहीं चाहेगा कि घुसपैठियों के नाम कटे.

Gen - Z के मन में संदेह क्यों ?
वहीं चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और Gen-Z के रुख को लेकर भी कहा कि Gen-Z के मन में विपक्ष के उकसावे की वजह से निर्वाचन आयोग पर संदेह गया है. कौन निष्पक्ष Gen-Z है और कौन इनकी आड़ में राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है. यह स्पष्ट होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि युवा के मन में संदेह होगा तो चुनाव आयोग स्थिति को स्पष्ट करेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES