SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेरठ 'नीले ड्रम' जैसा कांड! बिलासपुर में लिव-इन पार्टनर की हत्या, राखी पर नहीं आई बहन तो भाई ने खोला मौत का राज

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक सनकी प्रेमी ने अपने ही लिव-इन-पार्टनर की हत्या कर दी है. उसका भाई जब घर पहुंचा, तो हत्या का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 21, 2026, 04:04 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 04:07 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित नीले ड्रम कांड को शायद ही कोई भूला हो. अब ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में भी सामने आया है. इस घटना ने छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कहे जाने वाले शहर कोरबा को हिलाकर रख दिया है. यहां पर एक सनकी प्रेमी ने पहले तो अपने ही लिव-इन-पार्टनर की बेरहमी से हत्या की. उसके बाद लाश को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगा दिया. आरोपी फरार होकर करीब एक महीने तक पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा.

दरअसल, यह रूंह कंपा देने वला मामला कोरबा जिले के श्यांग थाना इलाके के गांव बरपाली का बताया जा रहा है. यहां पर 33 साल की संतोषी की पहले पति की मौत के बाद करीब 2 साल से आरोपी मनोज उरांव के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी थी. मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज शराब का आदी था. अक्सर वह संतोषी के साथ झगड़ा से लेकर मारपीट करता रहता था. ऐसा ही कुछ रक्षाबंधन से एक दिन पहले 27 अगस्त की रात को भी हुआ. शराब के नशे में मनोज जब घर पहुंचा होगा, तो उसने संतोषी के साथ झगड़ा किया. उस दौरान उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी.

पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव
वहीं जब पड़ोसियों ने इन दोनों का बीच-बचाव किया, तब मामले को शांत करा दिया. लेकिन कुछ देर बाद मनोज ने फिर से संतोषी पर हमला कर दिया. मारपीट इतनी बेहरमी से की, कि संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मनोज ने हत्या के बाद ऐसा खेल रचा कि, जिससे करीब एक महीने तक किसी को भनक तक नहीं लगी. आरोपी मनोज ने संतोषी के शव को घर के पीछे बाड़ी में बने सेप्टिक टैंक में ठिकाने लगा दिया. इसके बाद उसने टैंक का ढक्कन बंद कर दिया, ताकि किसी को पता न लग सके.

हत्या कर आरोपी बोला झूठ
बता दें कि 28 अगस्त को जब संतोषी अपने भाईयों के घर राखी बांधने के लिए नहीं पहुंची, तो परिजनों ने मनोज से पूछा कि की संतोषी कहां है? आरोपी ने झूठ बोलतने हुए कहा कि संतोषी एक दिन पहले ही कहीं चली गई है. इसके बाद परिजनों ने संतोषी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा. एक दिन आरोपी मनोज भी अपने घर से फरार हो गया. इसके बाद से परिजनों का शक और गहरा गया. इस दौरान मृतिका का भाई रामभरोस जब अपनी बहन से मिलने के लिए घर पहुंचा, तो घर के पीछे बाड़ी से बदबू आ रही थी. किसी आशंका के चलते जब उसने बाड़ी की तरफ जाकर देखा, तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन आधा खुलाथा. इसके अंदर से तेज बदबू आ रही थी.

भाई ने दी पुलिस को सूचना
इसके बाद मृतिका की भाई ने पुलिस को जानकारी दी. श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे टीम को लेकर पहुंचे तब तक रात हो चुकी थी. वहीं सुबह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक को खोला गया. उसमें से संतोषी उरांव की सड़ी-गली लाश मिली. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं जब घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस शव की जांच और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. वहीं पुलिस भी हत्या के पूरे घटनाक्रम और आ्ररोपी की भूमिका को लेकर जांच कर रही है.

क्या बोले एडिशनल एसपी?
एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर ने बताया कि यह थाना छाल क्षेत्र का मामला है. रविवार को थाने में रामभरोस उरांव नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी बहन संतोषी उरांव के साथ उसके पति मनोज उरांव ने मारपीट की. बाद में उसके शव को सेप्टिक टैंक में डाल दिया. सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहां से शव बरामद किया. पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व मनोज उरांव ने संतोषी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की थी. इस संबंध में थाना छाल में विधिवत मर्ग कायम कर अग्रिम जांच कार्रवाई की जा रही है. आरोपी मनोज उरांव भी करीब एक महीने से अपने गांव से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. (रिपोर्टः नीलम दास पडवार, कोरबा)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES