App

700 मनोकामना ज्योतियां, 250 साल पुराना इतिहास और बिना बीज उगते करेले का रहस्य…जानिए खैरागढ़ के इस सिद्ध पीठ की महिमा

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में स्थित मां करेला भवानी मंदिर नवरात्रि में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है. यहां 700 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं. भक्त माता से परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं.

700 मनोकामना ज्योतियां, 250 साल पुराना इतिहास और बिना बीज उगते करेले का रहस्य…जानिए खैरागढ़ के इस सिद्ध पीठ की महिमा

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में मैकाल पर्वत की वादियों के बीच स्थित मां करेला भवानी का सिद्धपीठ नवरात्रि में आस्था का केंद्र बना हुआ है. माता के जयकारों से गूंजते इस दरबार में श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं.  खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम करेला में मां करेला भवानी का प्रसिद्ध मंदिर है. नवरात्रि में यहां 700 मनोकामना ज्योतियां प्रज्वलित की गई हैं. ज्योतियों की रोशनी के बीच श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं. हर ज्योति किसी भक्त की उम्मीद और माता पर अटूट विश्वास की कहानी कहती है.

मंदिर का इतिहास करीब 250 साल पुराना माना जाता है. जनश्रुति के अनुसार, एक दिन 13 साल की बालिका गांव के जमींदार दाऊ उमेंद सिंह कंवर के पास पहुंची और रहने के लिए जगह मांगी. जमींदार ने उसे आश्रय देने की बात स्वीकार की, लेकिन कुछ ही देर बाद बालिका अचानक गायब हो गई. ग्रामीणों ने पहाड़ी और आसपास के क्षेत्र में दिनभर तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला. कहा जाता है कि उसी रात बालिका जमींदार के सपने में आई और पहाड़ पर मंदिर बनवाने का आदेश दिया.

Maa Karela Bhawani Temple

मंदिर से जुड़ी मान्यता
अगले दिन ग्रामीणों को पहाड़ी पर प्राकृतिक पाषाण प्रतिमा मिली. मान्यता है कि बालिका स्वयं मां भवानी का स्वरूप थीं. इसके बाद यहां मंदिर बना और यह स्थान आस्था का बड़ा केंद्र बन गया. इस धाम की सबसे अनोखी मान्यता है कि पहाड़ी की मिट्टी में बिना बीज बोए करेले के पौधे उगते हैं. इसी वजह से माता को मां करेला भवानी कहा जाता है. माता के दो स्वरूप हैं एक तलहटी में और दूसरा चोटी पर स्थित मुख्य मंदिर में. श्रद्धालु सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करते हैं.

Maa Karela Bhawani Temple

खैरागढ़ से 20 किलोमीटर दूर स्थित है मंदिर
मां करेला भवानी मंदिर डोंगरगढ़ और खैरागढ़ दोनों से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है. मंदिर के दर्शन के बाद पर्यटक 5 किलोमीटर दूर स्थित डंगबोरा जलाशय में पिकनिक मनाने जा सकते हैं. इसके अलावा मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर दूर कोपे नवागांव में स्थित मां विंध्यवासिनी पहाड़ी भी घूमने के लिए एक अच्छी जगह है.

(हेमंत कुमार पाल की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja

Pooja

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More