SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में कब होगा करवा चौथ के चांद का दीदार? रायपुर से बिलासपुर तक जानें चंद्रोदय का समय

छत्तीसगढ़ में आज विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का निर्जला व्रत रख रही हैं. हालांकि, बारिश के कारण चांद निकलने में देरी हो सकती है. ऐसे में रायपुर और बिलासपुर में कब निकलेगा चांद, देखिए चंद्रोदय का समय.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 29, 2026, 01:54 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:57 PM IST
Image Credit: छत्तीसगढ़ में कब होगा करवा चौथ के चांद का दीदार? (Photo Ai)
Join


देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी आज 29 अक्टूबर को करवा चौथ का पवित्र पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रख रही हैं. पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए रहकर ये महिलाएं अपने अटूट प्रेम और समर्पण का परिचय दे रही हैं. चंद्रमा के दर्शन के बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है. रात में चंद्रमा के निकलने पर महिलाएं छलनी से चांद और अपने पति का चेहरा देखती हैं, अर्घ्य देती हैं और फिर अपना व्रत खोलती हैं. इसलिए व्रत रखने वाली सभी महिलाओं की नजरें आज आसमान पर टिकी हैं. मौसम विभाग के आंकड़ों और चंद्रमा के निकलने के अनुमानित समय के अनुसार, छत्तीसगढ़ में चांद दिखने में थोड़ी देरी हो सकती है. सबसे पहले बलरामपुर जिले में रात 8:02 बजे चांद निकलने की उम्मीद है, जिसके बाद राज्य के अन्य जिलों में भी चांद दिखाई देगा.

महिलाओं को करना पड़ सकता है इंतजार

इस साल करवा चौथ के मौके पर मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है. चक्रवात 'अर्नब' के असर से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में घने बादल छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा ऊंची इमारतों, पहाड़ियों और स्थानीय मौसमी स्थितियों की वजह से क्षितिज के ऊपर चांद निकलने के बाद भी उसे दिखाई देने में 10 से 15 मिनट की देरी हो सकती है. यानी महिलाओं को चांद देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

रायपुर से बिलासपुर तक जानें चंद्रोदय का समय

छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बलरामपुर में रात 8:02 बजे चांद दिखने की उम्मीद है. इसके बाद अंबिकापुर में रात 8:03 बजे और कोरबा में रात 8:06 बजे चांद दिखाई दे सकता है. रायपुर में रात 8:18 बजे चांद दिखने का अनुमान है. वहीं, जगदलपुर में रात 8:17 बजे से 8:22 बजे के बीच चांद देखा जा सकता है. अन्य जगहों के लिए: बिलासपुर में रात 8:14 बजे, दुर्ग-भिलाई में  रात 8:15 बजे से 8:19 बजे के बीच, रायगढ़ में रात 8:09 बजे, राजनांदगांव में रात 8:16 बजे.

यह भी पढ़ें: MP में करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद? भोपाल से इंदौर तक जानिए चंद्रोदय का समय
 

सरगी से होती है करवा चौथ की शुरुआत

करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करके शुरू होता है. परंपरा के अनुसार, सास अपनी बहू को सरगी देती है जिसमें फल, मेवे, मिठाइयां और फेनी शामिल होती हैं. शाम को विवाहित महिलाएं एक साथ इकट्ठा होकर करवा चौथ माता और विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधिवत पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं. रात में जब चांद निकल आता है, तो महिलाएं छलनी से चांद और अपने पतियों को देखती हैं, पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं और इस तरह व्रत संपन्न करती हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES