SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में 'अर्नब' का खतरा! 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट...बिजली गिरने की भी आशंका

छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. पूरे राज्य में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है और कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 27, 2026, 08:52 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:50 AM IST
Image Credit: छत्तीसगढ़ पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- (Photo Ai)
Join

चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही 50 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की भी संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

अंबिकापुर में गिरा तापमान

सोमवार को राज्य की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 12.9°C पर आ गया, जिससे वहां ठंड बढ़ गई है. चक्रवात 'अर्नब' के कारण छत्तीसगढ़ के लिए अगले 48 घंटे बहुत संवेदनशील माने जा रहे हैं. किसी भी आपातकालीन स्थिति या अप्रिय घटना से बचने के लिए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिना जरूरत के बाहर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है.

40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिलों के लिए 28 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं 29 अक्टूबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली और कबीरधाम जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

27 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 27 अक्टूबर को 21 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा शामिल हैं. वहीं, राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. साथ ही बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने के आसार हैं. यहां अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है.

28 अक्टूबर को इन जिलों में गिरेगा पानी

28 अक्टूबर के लिए तीन जिलों दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 15 जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट है.  साथ ही सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

29 अक्टूबर को चार जिलों में अलर्ट

इस बीच 29 अक्टूबर के लिए चार जिलों गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली और कबीरधाम के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव के लिए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा.

यह भी पढ़ें: MP में अगले 3 दिन भारी बारिश: कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
 

मौसम विभाग ने लोगों को दी सलाह

चक्रवात 'अर्नब' के कारण छत्तीसगढ़ के लिए अगले 48 घंटे काफी चुनौतीपूर्ण रहने की आशंका है. तेज हवाओं, भारी बारिश और बिजली गिरने के खतरों को देखते हुए मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करना बहुत जरूरी है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES