SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ में सताने लगी गर्मी, बीजापुर को छोड़ पूरे प्रदेश में बारिश पर ब्रेक, जानिए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद ज्यादातर जिलों में गर्मी-उमस का असर बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में बीजापुर को छोड़कर सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भी बारिश की संभावना कम जताई है.

Written By Pooja
Published: Oct 03, 2026, 09:53 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 10:15 AM IST
Join

छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल थमा हुआ है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में भी मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने के आसार कम हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. बीजापुर को छोड़कर किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.

रायपुर का मौसम
शनिवार को राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान लगभग 25°C रहने का अनुमान है. इसका मतलब है कि दिन के समय तेज धूप और गर्मी बनी रहेगी. एक दिन पहले रायपुर में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C अधिक था. न्यूनतम तापमान 25.2°C रहा.

राजनांदगांव में बढ़ने लगी गर्मी
पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव राज्य का सबसे गर्म ज़िला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3°C दर्ज किया गया. वहीं पेंड्रा रोड पर न्यूनतम तापमान 18.8°C दर्ज किया गया.फिलहाल उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में कुछ राहत है. अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.5°C और पेंड्रा रोड पर 18.8°C दर्ज किया गया. इसके उल्टा मैदानी इलाकों में तापमान ज्यादा बना रहा. मौसम विभाग ने अभी छत्तीसगढ़ के लिए बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. अगले 1-2 दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है, जबकि मानसून की वापसी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.

मानसून की वापसी के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है. अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ गुजरात और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों से मानसून की वापसी के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी मानसून की वापसी के लिए अनुकूल हालात बन सकते हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों में 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है.

छत्तीसगढ़ का मौसम रहा शुष्क
पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा, केवल बीजापुर के जहां बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम के हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES