SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शुष्क रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम...लेकिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट, राजनांदगांव में 36°C पहुंचा पारा, रायपुर में निकलेगी कड़क धूप

शनिवार को छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी, जिससे दिन में गर्मी महसूस होगी.

Written By Pooja
Published: Oct 10, 2026, 09:56 AM IST | Updated: Oct 10, 2026, 09:59 AM IST
Join

छत्तीसगढ़ में शनिवार को मौमस शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिला. इस दौरान तेज हवाएं चली और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर को  प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

रायपुर का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा. विभाग के अनुसार दिनभर आसमान खुला रहेगा और तेज धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस होगी. विभाग ने अगले 3 दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं. इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

तपने लगा राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ से मानसून काफी हद तक वापस चला गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. मौसम के शुष्क बने रहने की उम्मीद है. राज्य में सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 36 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है.

मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के असर से राज्य में मौसम की स्थिति बदल गई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर आगे बढ़ रही है. इस बीच दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे इलाकों में ऊपरी हवा में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है. इसके असर से एक ट्रफ भी बना है, जो उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है.

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई. अगले तीन दिनों तक ज्यादातर जगहों पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद, एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें : 140 करोड़ का कस्टम मिलिंग घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल अरेस्ट, बड़ा खुलासा होने की उम्मीद
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES