छत्तीसगढ़ में रात में बढ़ेगी ठंड: सुकमा से सरगुजा तक आंधी-बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में गिरेगी बिजली, IMD की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में अगले तीन दिनों तक आंधी, हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. मौसम विभाग ने सुकमा से सरगुजा तक कुछ इलाकों में सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है. हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का असर सीमित रहने का अनुमान है.
छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान जताया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे रात के समय थोड़ी और ठंड बढ़ सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा. 20 अक्टूबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम के ऐसे ही हालात रहने का अनुमान है. राज्य में सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है. इस बीच सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.
इन जिलों में गिर सकती है बिजली
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के कुछ हिस्से में बिजली गिरने की संभावना है.
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
रायपुर का मौसम
सोमवार को रायपुर में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान लगभग 33°C रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रह सकता है. एक दिन पहले रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2°C और न्यूनतम तापमान 24.7°C दर्ज किया गया था. इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, हालांकि कहीं भी भारी बारिश की खबर नहीं है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधि केवल कुछ ही इलाकों तक सीमित रहने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक राज्य भर में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है. वहीं अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे रात के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है.
ये भी पढ़ें: दशहरे के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश: आज 15 जिलों में अलर्ट...रावण दहन के दौरान तेज आंधी की चेतावनी