SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छत्तीसगढ़ आज का मौसमः अंबिकापुर में सबसे ज्यादा रही ठंड, अगले 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है. प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों में न्यूनतम 1 से 3 डिग्री तक गिर सकता है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 08, 2026, 09:22 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 09:30 AM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी धीरे-धीरे बदल रहा है. रात-सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इसके बाद तापमान में खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं.

मौसम विभाग की मानें तो 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग शहरों में तापमान में अंतर देखने को मिला. राजधानी रायपुर के लालपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया है. बिलासपुर में पारा अधिकतम 29.9 और न्यूनतम 16.8 डिग्री दर्ज किया गया है. पेण्ड्रारोड में अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा रही ठंड

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही है. यहां न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा है. वहीं दूसरी तरफ जगदलपुर में अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम 19.3 डिग्री दर्ज किया गया है. दुर्ग में पारा अधिकतम 30.2 और न्यूनतम 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने के आसार हैं. दिन में धूप निकलने से मौसम साफ रहेगा, जबकि रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मौसम विभाग ने यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः आज का मौसमः दीपावली पर एमपी में बढ़ी ठंड, पचमढ़ी से भी ठंडा रहा इंदौर, 14 शहरों में लुढ़का पारा

अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 नवंबर से 13 नवंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है. इस दौरान बारिश या किसी गंभीर मौसमी गतिविधि को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालांकि, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES