SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस सख्त: नंबर प्लेट पर स्टीकर या कपड़ा लगाया तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बिलासपुर में यातायात नियमों को लेकर पुलिस अब पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. शहर में ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, जो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. इन लोगों को चेतावनी भी दी गई है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 27, 2026, 06:24 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 06:28 PM IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर अब पुलिस की पैनी नजर है. खासकर नंबर प्लेट पर स्टीकर लगाना, उसे कपड़े से ढंकने या उसमें छेड़छाड़ कर वाहन की पहचान छिपाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. एडिशनल एसपी यातायात रामगोपाल करियारे का कहना है कि मामले की गंभीरता और परिस्थितियों के आधार पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है

वहीं, जनवरी 2026 से अब तक आईटीएमएस और ई-चालान प्रणाली के जरिए एक लाख 73 हजार 400 से ज्यादा चालान जारी किए जा चुके हैं. लंबित चालानों का भुगतान नहीं करने वालों को भी अब कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. बिलासपुर में यातायात पुलिस अब तकनीक की मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नजर रख रही है.

किन लोगों पर रखी जा रही है नजर ?

एडिशनल एसपी का कहना है कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना, नंबर प्लेट पर स्टीकर लगाना, मैग्नेट का इस्तेमाल करना या कपड़े से नंबर प्लेट ढंककर पहचान छिपाना वाहन चालकों को मुश्किल में डाल सकता है. पुलिस ऐसे वाहनों की जांच कर रही है, जिनकी नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई है. इसके साथ ही अवैध मॉडिफिकेशन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है.

एडिशनल एसपी करियारे की चेतावनी

एडिशनल एसपी रामगोपाल करियारे ने चेतावनी देते हुए कहा कि नंबर प्लेट या वाहन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामलों में परिस्थितियों के अनुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा सकता है. पुलिस का उद्देश्य ऐसे वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखना है.

2026 में अब तक कितने चालान हुए

उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस की कार्रवाई के बीच लंबित ई-चालान भी वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं. जनवरी 2026 से अब तक आईटीएमएस और ई-चालान प्रणाली के माध्यम से एक लाख 73 हजार 400 से अधिक चालान जारी किए जा चुके हैं. जिन वाहन चालकों ने अब तक जुर्माना जमा नहीं किया है, उन्हें अपने चालान की स्थिति जांचकर समय पर भुगतान करना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः रायपुर में अन्नदाता गर्जना रैलीः धान की MSP बढ़ाने की मांग, एक नजर में जानिए किसानों की सभी डिमांड

बकाया चालान जमा करने की अपील

आगे कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत चालान की सूचना मोबाइल पर भेजी जाती है और भुगतान नहीं करने पर मामला न्यायालय तक पहुंच सकता है. बार-बार नोटिस की अनदेखी करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन या निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने, नंबर प्लेट स्पष्ट रखने, जरूरी दस्तावेज साथ रखने और बकाया चालान जमा करने की अपील की है. साफ है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और यातायात नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है.

(रिपोर्टः शैलेंद्र सिंह ठाकुर, बिलासपुर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES