SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बागेश्वर धाम के किए दर्शन, दोस्त के घर में छिपा था बिलासपुर हिंसा का मुख्य आरोपी...राम सिंह की गिरफ्तारी से लेकर हिंसा तक की पूरी कहानी

बिलासपुर के खपरगंज इलाके में हिंसक विवाद के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने पन्ना से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपने दोस्त के घर छिपा हुआ था.

Written By Pooja
Published: Sep 27, 2026, 10:10 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 10:13 AM IST
Join

बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को आखिरकार पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पन्ना में अपने एक दोस्त के घर में छिपकर रह रहा था. पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. अब तक दोनों पक्षों से जुड़े कुल 30 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

फरार रहने के दौरान आरोपी ने राम सिंह ठाकुर ने बागेश्वर धाम के दर्शन भी किए. गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को अदालत में पेश किया गया. अदालत से जेल ले जाते समय पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाए रखा. जेल पहुंचने पर आरोपी के बड़ी संख्या में समर्थक भी वहां जमा हो गए और नारेबाजी की.

दो गुटों के बीच हुआ था विवाद
पूरा मामला, 28 अगस्त की रात का है. खपरगंज इलाके में युवाओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया. सोशल मीडिया पर कथित तौर पर हिंदू-विरोधी टिप्पणी और पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों में झड़प हुई. लाठी-डंडों का इस्तेमाल हुआ और जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर ही पत्थरबाजी की, जिसमें नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने इस घटना के संबंध में दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग FIR दर्ज की हैं.

पुलिस ने 100 लोगों को बनाया आरोपी
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के लगभग 100 लोगों को आरोपी बनाया है और उन पर हिंसा और हत्या की कोशिश जैसे गंभीर अपराधों के आरोप दर्ज किए हैं. अब तक पुलिस ने दोनों गुटों से 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक पक्ष से 15 से ज्यादा लोग जिनमें मुख्य आरोपी सोहेल खान भी शामिल है और दूसरे पक्ष से एक दर्जन आरोपी शामिल हैं.

पुलिस को चकमा दे रहा था आरोपी

घटना के बाद से ही राम सिंह ठाकुर फरार था. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी, लेकिन वह लगातार बचता रहा. उसे पकड़ने के लिए रायपुर में कई बार छापेमारी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. इस बीच पुलिस की टेक्निकल टीम तकनीकी सबूत जुटाती रही, जिसमें उसकी लोकेशन की जानकारी भी शामिल थी. पिछले हफ्ते पुलिस को सूचना मिली कि राम सिंह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भाग गया है. जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मध्य प्रदेश पहुंची और आरोपी को धर दबोचा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES