SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

महंगा होम लोन, बढ़ती EMI...दिसंबर में फूटेगा एक और बम! RBI के रेपो रेट पर नोमुरा की चेतावनी

महंगाई लगातार बढ़ रही है. खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं. दिसंबर में आपके होम लोन, कार लोन पर भी महंगाई का एक और हंटर चल सकता है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 27, 2026, 17:03 IST | Updated: Nov 27, 2026, 17:05 IST
Image Credit: RBI
Join

RBI Repo Rate: चार साल बाद पिछले महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की. ब्याज दर को 5.50 फीसदी पर पहुंचा दिया. बैंक से होम लोन, कार लोन लेने वालों वालों को बड़ा झटका लगा, लेकिन देश में बढ़ती महंगाई ने RBI को ब्याज दर में बढ़ोतरी करने पर मजबूर कर दिया. अब एक बार फिर से वहीं खतरा फिर से मंडराने लगा है. दिसंबर में फिर से रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की आशंका है.  

दिसंबर में फिर बढ़ेंगे इंटरेस्ट रेट  

नोमुरा ने अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है कि दिसंबर में होने वाली एमपीसी की मीटिंग में एक बार फिर से ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा सकती है. दिसंबर में फिर 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हो सकती है और रेपो रेट बढ़कर 6 फीसदी पर पहुंच सकता है.  बता दें कि इससे पहले नोमुरा ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी ब्याज दरें बढ़ने का अनुमान लगाया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर उसने 0.50 फीसदी कर दिया है.  

दरअसल नोमुरा की दलील है कि  नवंबर में खाने-पीने की चीजों के दाम पहले से भी तेज रफ्तार से बढ़े हैं.आने वाले महीनों में महंगाई का ग्राफ ऊपर रह सकता है. रिटेल महंगाई दर, होलसेल महंगाई दर के आंकड़े चढ़ सकते हैं. अनुमान है कि रिटेल महंगाई कम से कम दो तिमाहियों तक 6 फीसदी से ज्यादा रह सकती है. अगर ऐसा रहा, तो रिजर्व बैंक को महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट बढ़ाना होगा.

होम लोन की EMI पर असर  

4 दिसंबर को एक बार फिर से रिजर्व बैंक ब्याज दरों का ऐलान करेगा. इस बार रेपो रेट 5.5 फीसदी से बढ़कर 6 फीसदी किए जाने की आशंका जताई जा रही है. रेपो रेट बढ़ने पर आपके लिए कर्ज महंगा हो सकता है. दरअसल रेपो रेट वो होता है, जिस दर पर रिजर्व बैंक बैंकों को कर्ज देती है. अगर बैंकों को मिलने वाला कर्ज महंगा होगा, तो बैंक अपने ग्राहकों को भी महंगा कर्ज बांटेंगे. यानी आपके होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दर बढ़ सकती है. कर्ज महंगा होने पर EMI बढ़ जाएगी.  कुल मिलाकर आपके लिए महंगाई बढ़ने की एक और तैयारी हो रही है.  खतरा नहीं नहीं टला है. दिसंबर के बाद साल 2027 के भी महंगाई का हंटर चल सकता है. फरवरी या अप्रैल में ब्याज दर 0.25 फीसदी और बढ़ाई जा सकती है. 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES