बाजार में बहार: सेंसेक्स-निफ्टी की दहाड़, अमेरिका से आ रहे 'खास' मेहमान ने मार्केट का जोश किया हाई
Stock Market Today 15 October Update : गुरुवार को शेयर बाजार में भारी तेजी लौटी. सेंसेक्स 1000 अंक से ऊपर चढ़ गया. जहां अमेरिका और एशियाई बाजार में भारी गिरावट दिखी, भारत का शेयर बाजार रॉकेट की तरह भागा.
Stock Market Today Update: लगातार गिरावट के बाज 15 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई. दुनिया भर के बाजारों में जहां बेचैनी बढ़ी, वहीं भारतीय दलाल स्ट्रीट बड़ी बढ़त हासिल की है. एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली हावी रहा, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में करीब 8% तक की गिरावट आई, जापान का निक्केई 4% से ज्यादा टूटा, इन सब ग्लोबल फैक्ट्स के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेज छलांग लगाई है .
भारतीय शेयर बाजार में तेजी
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 300 अंक से ज्यादा उछला. 10.17 AM, सेंसेक्स 1,000 प्वाइंट तक चढ़कर 73,782 पर पहुंच गया. Nifty ने 300 अंक से ज्यादा की तेजी हासिल कर ली और 22,900 से ऊपर ट्रेड कर रहा है. 10.50 बजे तक सेंसेक्स की तेजी 1061.82 अंक तक पहुंच गई . अब सवाल यह है कि आखिर बाजार में ये तेजी आई कैसे?
आज क्यों चढ़ा शेयर बाजार
मार्केट एक्सपर्ट्स की माने तो अमेरिकी विदेशी मंत्री मार्को रुबियो के 17 से 22 अक्टूबर तक भारत दौरे को लेकर बाजार में सकारात्मक सेंटीमेंट बना है.
निवेशकों को उम्मीद है कि इस दौरे पर भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर फंसे डेडलॉक को खत्म किया जा सकेगा और डील को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी. इस खबर का बाजार का पॉजिटिव इम्पैक्ट दिखा है.
आज के टॉप गेनर्स स्टॉक्स में TCS, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और ITC है, जबकि BEL,अडानी पोर्ट, Trent, Power Grid Corp, SBI, L&T और NTPC आज टॉप लूजर बने.
बाजार में तेजी के पीछे 4 बड़े फैक्टर्स
IT शेयरों में जबरदस्त खरीदारी: आज आईटी शेयरों में भारी तेजी दिखी. HCL टेक के बेहतरीन नतीजों ने आईटी स्टॉक्स में खरीदारी को बढ़ा दिया. बाजार के शुरुआती घंटे में ही टेक महिंद्रा करीब 2% और टीसीएस 1.5% चढ़े. बेहतर नतीजों के उम्मीद में IT शेयर बाजार आज बाजार के टॉप गेनर बने.
वहीं कच्चे तेल की कीमत में नरमी ने बाजार का उत्साह बढ़ाया है. क्रूड ऑयल करीब 1 फीसदी गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. तेल के दाम गिरने से महंगाई का खतरा कम हुआ है, जिसने बाजार का उत्साह बढ़ाया.
अमेरिका बाजार में भारी बिकवाली दिखी. जिसका असर बॉन्ड यील्ड पर दिखा. अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.13% पर आई. यील्ड घटने निवेशकों ने शेयर बाजार में पैसा लगाना शुरू कर दिया है. वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी लौटने से निवेशकों का भरोसा भारतीय बाजार पर बढ़ा है.