SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रूस के तेल पर 100% टैरिफ लगा तो क्या होगा? IOCL, BPCL और HPCL पर कितना पड़ेगा असर

रूस से सस्ता कच्चा तेल मिलने में कमी और संभावित अमेरिकी 100% टैरिफ से IOCL, BPCL और HPCL की लागत व कमाई पर दबाव बढ़ सकता है. हालांकि, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन कुछ राहत दे सकते हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Sep 21, 2026, 03:33 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 03:58 PM IST
Join

US Tariff Impact : कच्चे तेल के दाम को दुनिया भर में उथल-पुथल मची हुई है. रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका की ओर से 100% तक टैरिफ लगाए जाने की आशंका ने भारतीय तेल कंपनियों को एक बार फिर से फोकस में ला दिया है. इन्वेस्टर्स ये आकलन कर रहे हैं कि रूसी तेल की सप्लाई घटने पर कच्चे तेल की लागत, रिफाइनिंग मार्जिन और कंपनियों की कमाई पर असर पड़ सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 सितंबर को Lindsey Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026 पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कानून के तहत रूस से ज्यादा वॉल्यूम में एनर्जी खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है. भारत भी संभावित रूप से इसके दायरे में आ सकता है.

अभी भी भारत के तेल आयात में रूसी कच्चे तेल की अहम हिस्सेदारी बनी हुई है. वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी सप्लाई संबंधी व्यवधानों के कारण ऑप्शनल सोर्स से तेल खरीदना महंगा और मुश्किल हो सकता है. उद्योग जगत के अधिकारियों ने भी चेतावनी दी है कि रूसी तेल की जगह दूसरे सोर्स से सप्लाई करना महंगा पड़ सकता है.

IOCL, BPCL और HPCL पर कितना असर?

ICICI सिक्योरिटीज के अनुमानों के मुताबिक, रूसी कच्चे तेल की सप्लाई में कमी आने और महंगे विकल्पों से खरीद बढ़ने की स्थिति में भारतीय तेल कंपनियों की प्रति शेयर आय (EPS) पर असर पड़ सकता है.

हालांकि, वास्तविक असर इस बात पर निर्भर करेगा कि रूसी तेल की कितनी वॉल्यूम कम होती है और उसकी जगह मिलने वाला कच्चा तेल किस कीमत पर खरीदा जाता है.

रिफाइनिंग मार्जिन दे सकता है कुछ राहत!

महंगे कच्चे तेल से होने वाले दबाव को बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन कुछ हद तक कम कर सकते हैं. डीजल और जेट फ्यूल के मजबूत क्रैक स्प्रेड से कंपनियों को अतिरिक्त मार्जिन मिल सकता है. इसके अलावा, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों को लेकर सरकार का रुख भी इन कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण कारक रहेगा.

कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें लगातार एकतरफा बढ़ने के बजाय उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही हैं. सोमवार को ब्रेंट क्रूड करीब 2% गिरा, क्योंकि सऊदी अरब में सप्लाई बाधित होने की चिंताओं में कुछ कमी आई. सऊदी अरब की ओर से क्षतिग्रस्त ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को आंशिक रूप से कुछ दिनों में और पूरी क्षमता पर करीब 6 सप्ताह में बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है. हालांकि, वैश्विक तेल बाजार में रूसी सप्लाई पर संभावित प्रतिबंध और मिडिल ईस्ट की स्थिति आगे भी कीमतों और भारतीय रिफाइनरों की लागत को प्रभावित कर सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES