SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

US Fed Interest Rate Decision: महंगाई की चिंता के बीच नहीं बदलीं ब्याज दरें, केविन वॉर्श ने सालाना बैठकों में किया बदलाव

फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दर को 3.75-4% के दायरे में स्थिर रखा है. फेड का कहना है कि आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, जबकि महंगाई अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 28, 2026, 11:48 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:17 AM IST
Image Credit: अमेरिकी शेयर बाजार से लेकर भारतीय बाजार तक रहेगी नजर | Reuters
Join

US Fed Meeting: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को 3.75%-4% पर बरकरार रखा है. सितंबर की मौद्रिक नीति बैठक में बढ़ोतरी के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क ब्याज दर को 3.75-4% के दायरे में स्थिर रखा है.

वॉर्श ने एक बड़ा अपडेट भी दिया है. उन्होंने पुष्टि की कि FOMC साल में आठ बैठकें आयोजित करने की व्यवस्था को सही मानता है, लेकिन अगले साल की विंटर सीजन से बैठकों के शेड्यूल में आधिकारिक रूप से बदलाव किया जाएगा.

दरों को न बदलने के पक्ष में 10-2 से हुआ मतदान

चेयरमैन केविन वॉर्श के नेतृत्व वाली फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक के 'दोहरे जनादेश' के समर्थन में फेडरल फंड्स की दरों को फिलहाल न बदलने के पक्ष में 10-2 से मतदान किया है. FOMC ने अपने बयान में कहा कि महंगाई अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है, जबकि नौकरियों में हो रही ग्रोथ वर्कफोर्स के साथ तालमेल बिठाए हुए है.

अमेरिकी आर्थिक गतिविधि 'मजबूत' गति से बढ़ रही है. फेड गवर्नर लिसा कुक और क्लीवलैंड फेड की अध्यक्ष बेथ हैमैक ने असहमति जताई और वे 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के पक्ष में थीं.

बेरोजगारी दर में भी कोई खास बदलाव नहीं

FOMC ने बताया कि आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं. हालांकि, जियो-पॉलिटिकल घटनाक्रमों के कारण अनिश्चितता अभी भी काफी बनी हुई है, लेकिन घरेलू खर्च मजबूत बना हुआ है. प्रोडक्टिविटी में अच्छी वृद्धि हो रही है और पूंजी निवेश भी मजबूत है. रोजगार के अवसर वर्कफोर्स के साथ कदम मिलाकर बढ़ रहे हैं और बेरोजगारी दर में भी कोई खास बदलाव नहीं आया है.

'सुपरइंटेलिजेंस से पहले ही बढ़ रही प्रोडक्टिविटी'

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने कहा है कि कंपनियों की प्रोडक्टिविटीमें सुधार दिखने लगा है और इसके लिए सुपरइंटेलिजेंस के पूरी तरह विकसित होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने महंगाई पर फेड के 2% लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि मौद्रिक नीति के अगले फैसले नए आर्थिक आंकड़ों के आधार पर लिए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें : चंद्रशेखरन विवाद के बीच TATA में बड़ा बदलाव, एक साथ 6 कंपनियों से इस्तीफा देंगे नोएल टाटा, आखिर क्या है वजह?

केविन वॉर्श के मुताबिक, अर्थव्यवस्था में प्रोडक्टिविटी में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और तकनीक को अपनाने से अलग-अलग उद्योगों को फायदा हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रोडक्टिविटी में ज्यादातर बदलाव सुपरइंटेलिजेंस के आने से पहले ही देखने को मिल रहा है.

कैपेक्स पर क्या बोले केविन वॉर्श?

वॉर्श ने बताया कि कंपनियों का पूंजीगत खर्च यानी कैपेक्स न केवल मजबूत है, बल्कि अब ज्यादा क्षेत्रों में फैल रहा है. उनके मुताबिक, फेड के ज्यादातर अधिकारियों को नहीं लगता कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था जरूरत से ज्यादा तेजी से बढ़ रही है.

महंगाई पर 2% का लक्ष्य बरकरार

वॉर्श ने स्पष्ट किया कि फेड का महंगाई लक्ष्य 2% है और कोई अनौपचारिक या छिपा हुआ लक्ष्य नहीं है. उन्होंने कहा कि महंगाई की दिशा में अब तक हुई प्रगति उत्साहजनक है और महंगाई की भविष्य की उम्मीदों से जुड़े संकेत भी सही दिशा में बढ़ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES