App

दशहरा पर आज शेयर बाजार खुला है या बंद? ट्रेडिंग से पहले जान लें NSE-BSE का यह अपडेट

वियज दशमी के मौके पर आज 20 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार के NSE और BSE सूचकांक में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. हालांकि, कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी. आइए देखते हैं शेयर मार्केट की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

दशहरा पर आज शेयर बाजार खुला है या बंद? ट्रेडिंग से पहले जान लें NSE-BSE का यह अपडेट
Image Credit: शेयर बाजार में 21 अक्टूबर की सुबह से सामान्य ट्रेडिंग होगी.

अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. आप भी सोच रहे होंगे कि आज दशहरे के मौके पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं? आपको बता दें विजय दशमी के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर (मंगलवार) को भारतीय शेयर मार्केट में किसी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी. भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही पूरी तरह बंद रहेंगे. सोमवार को दलाल स्ट्रीट पर देखी गई बड़ी गिरावट के बाद निवेशकों को आज एक दिन का ब्रेक मिला है. लेकिन यदि आप MCX में ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए नियम थोड़े अलग हैं.

साल 2026 के मार्केट कैलेंडर में विजय दशमी के मौके पर शेयर बाजार में पूरी तरह छुट्टी घोषित की गई है. आज इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स सेशन में किसी तरह की खरीदारी या बिकवाली नहीं हो सकेगी. कल यानी बुधवार से तय समय पर रेगुलर ट्रेडिंग होगी. दशहरे की छुट्टी से एक दिन पहले सोमवार को दलाल स्ट्रीट में भारी बिकवाली का दौर देखा गया था. प्राइवेट बैंकों के खराब प्रदर्शन, कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों और क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम ने बाजार को नीचे की तरफ से धकेल दिया. सोमवार के कारोबारी सत्र में निफ्टी 257.20 अंक टूटकर 22,888.95 अंक पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 876 अंक गिरकर 73,852.90 अंक के लेवल पर आ गया.

क्या MCX पर होगी ट्रेडिंग?

वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का शेड्यूल शेयर बाजार से थोड़ा अलग है. दशहरे पर MCX का मॉर्निंग सेशन बंद रहेगा लेकिन शाम के सेशन में ट्रेडिंग शुरू होगी. इसका मतलब है कि कमोडिटी ट्रेडर्स शाम के समय सोना, चांदी और क्रूड ऑयल जैसी चीजों में ट्रेडिंग कर सकते हैं. दशहरे के बाद साल 2026 के मार्केट कैलेंडर में अगली छुट्टियां दिवाली बलिप्रतिपदा, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर रहेंगी. दिवाली और गुरु नानक जयंती पर भी कमोडिटी मार्केट सुबह बंद रहेगा और शाम को खुला रहेगा. वहीं, क्रिसमस के दिन दोनों सेशन पूरी तरह बंद रहेंगे.

शेयर बाजार की आगामी छुट्टियां

  • 10 नवंबर-----दिवाली बालीप्रतिपदा
  • 24 नवंबर-----गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर-----क्रिसमस

MCX की छुट्टियों की लिस्ट

  • 10 नवंबर-----दिवाली बालीप्रतिपदा-----शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी
  • 24 नवंबर-----गुरु नानक जयंती-----शाम के सेशन में ट्रेडिंग होगी
  • 25 दिसंबर-----क्रिसमस-----पूरी तरह बंद
Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More