SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बैंक और बाजार दोनों रहेंगे बंद, दिनभर नहीं होगी सोने-चांदी की खरीदारी, मंगलवार को कहां-कहां रहेगी छुट्टी ?

Share Market Bank Holiday 24 November: मंगलवार को शेयर बाजार और बैंक दोनों की छुट्टी रहने वाली है. देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाला है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 23, 2026, 18:02 IST | Updated: Nov 23, 2026, 18:16 IST
Image Credit: share market
Join

Share Market , Bank Holiday: आज, 23 नवंबर को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ.  शेयर बाजार में 5 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली.  सेंसेक्स 1,484 अंक गिरकर 82,436 पर, निफ्टी 451 अंक टूटकर 25,350 पर बंद हुआ. इस क्रैश ने निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करवा दिया.

मंगलवार को बंद रहेगा बाजार  

बाजार की इस गिरावट के चलते के बाद मंगलवार को बाजार की छुट्टी रहने वाली है. सेंसेक्स और निफ्टी में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. MCX पर मॉर्निंग सेशन क्लोज रहेगा.  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार, 24 नवंबर को आधिकारिक छुट्टी है. गुरु नानक जयंती (प्रकाश गुरपुरब) के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा. यानी कल आपको शेयर खरीद-फरोख्त का मौका नहीं मिलेगा.

इक्विटी और डेरिवेटिव्स मार्केट बंद रहेंगे. कल मंगलवार को सेटलमेंट हॉलिडे भी है. मतलब कि सोमवार को हुई डील या  इंट्राडे/F&O मुनाफे का क्रेडिट आपके ट्रेडिंग अकाउंट में मंगलवार को नहीं, बल्कि सीधे बुधवार को दिखेंगे. MCX पर मॉर्निंग  9:00 बजे से शाम 5:00 बजे कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि शाम 5:00 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक में सोना, चांदी और कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी.

मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक

सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, कल बैंकों में भी छुट्टियां रहने वाली है. सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर RBI ने कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की है.  RBI के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 24 नवंबर, मंगलवार को लखनऊ, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है. इसके अलावा आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. जम्मू, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर समेत देश के अधिकांश जगहों पर कल बैंकों में गुरुनानक जयंती की छुट्टी रहने वाली है. सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES