)
Share Market , Bank Holiday: आज, 23 नवंबर को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. शेयर बाजार में 5 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. सेंसेक्स 1,484 अंक गिरकर 82,436 पर, निफ्टी 451 अंक टूटकर 25,350 पर बंद हुआ. इस क्रैश ने निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान करवा दिया.
मंगलवार को बंद रहेगा बाजार
बाजार की इस गिरावट के चलते के बाद मंगलवार को बाजार की छुट्टी रहने वाली है. सेंसेक्स और निफ्टी में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. MCX पर मॉर्निंग सेशन क्लोज रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में मंगलवार, 24 नवंबर को आधिकारिक छुट्टी है. गुरु नानक जयंती (प्रकाश गुरपुरब) के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा. यानी कल आपको शेयर खरीद-फरोख्त का मौका नहीं मिलेगा.
इक्विटी और डेरिवेटिव्स मार्केट बंद रहेंगे. कल मंगलवार को सेटलमेंट हॉलिडे भी है. मतलब कि सोमवार को हुई डील या इंट्राडे/F&O मुनाफे का क्रेडिट आपके ट्रेडिंग अकाउंट में मंगलवार को नहीं, बल्कि सीधे बुधवार को दिखेंगे. MCX पर मॉर्निंग 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. हालांकि शाम 5:00 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक में सोना, चांदी और कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी.
मंगलवार को बंद रहेंगे बैंक
सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, कल बैंकों में भी छुट्टियां रहने वाली है. सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर RBI ने कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की है. RBI के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 24 नवंबर, मंगलवार को लखनऊ, कानपुर समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है. इसके अलावा आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर में सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे. जम्मू, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर समेत देश के अधिकांश जगहों पर कल बैंकों में गुरुनानक जयंती की छुट्टी रहने वाली है. सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं.