App

अमेरिकी संकेतों से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा; निफ्टी 24000 के पार

क्रूड ऑयल के दाम गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आने के बाद शेयर बाजार में विदेशी निवेशक जमकर निवेश कर रहे हैं. इसी बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे की मजबूती दिखाकर 94.36 के लेवल पर पहुंच गया.

अमेरिकी संकेतों से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक चढ़ा; निफ्टी 24000 के पार
Image Credit: (File Photo) भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी देखी जा रही है.

Stock Market Live Updates: अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में डेमोक्रेटिक की जीत और ग्लोबल मार्केट से मिल रहे दमदार नतीजों के दम पर गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई. कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा से ज्यादा चढ़ गया. इसके अलावा निफ्टी सूचकांक में भी 350 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई. क्रूड ऑयल के दाम गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आने के बाद शेयर बाजार में विदेशी निवेशक जमकर निवेश कर रहे हैं. इसी बीच रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 29 पैसे की मजबूती दिखाकर 94.36 के लेवल पर पहुंच गया. एक दिन पहले बुधवार को यह 94.65 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

कारोबारी सत्र के दौराल सुबह करीब 9.30 बजे सेंसेक्स 1278 अंक की तेजी के साथ 78,567 अंक पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा निफ्टी 50 भी 353 अंक की उछाल के साथ 24,314 अंक पर पहुंच गया. शेयर बाजार में निवेशकों की तरफ से इस बात पर दांव लगाया जा रहा है कि अमेरिकी कांग्रेस नीतिगत झटकों को सीमित कर सकती है और सैन्य खर्च पर लगाम लग सकता है. इससे आने वाले समय में कुछ आर्थिक रिस्क कम हो सकते हैं. (खबर अपडेट हो रही है)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More