SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमेरिका में भूचाल, भारत में लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ बाजार , सेंसेक्स में 308 अंक का बूम

Share Market: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ बंद हुए हैं. IT शेयरों ने आज बाजार को सहारा देने का काम किया है. निफ्टी आईटी और निफ्टी हेल्थकेयर 2.32 फीसदी के साथ टॉप गेनर्स रहे.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 30, 2026, 05:05 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 05:12 PM IST
Image Credit: Bse stock
Join

Share Market 30 October: महंगे कच्चे तेल और AI कंपनियों के शेयर में बिकवाली ने अमेरिकी शेयर बाजार में दबाव ला दिया है. अल्फाबेट के शेयरों में 12% से अधिक की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार का प्रमुख इंडेक्स नैस्डैक 1.37% टूटा, डाउ जोन्स 0.25% तक लुढ़क गया. नैस्डैक गिरकर 26,184.72 अंक पर बंद हुआ.डाउ जोन्स   52,342.56 अंक पर क्लोज हुआ. अमेरिकी बाजार में जहां प्रेशर दिखा, तो वहीं भारतीय बाजार लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए.  


29 अक्टूबर को सेंसेक्स 900 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था, 30 अक्टूबर को सेसेंक्स ने 308 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया.  सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 74,459 पर बंद हुआ है. निफ्टी 116 अंक चढ़कर 23,053 पर बंद हुआ है. बैंक निफ्टी 223 अंक गिरकर 54,687 पर बंद हुआ .


आज शेयर बाजार का हाल  

आज लार्जकैप के उलट मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 540.40 अंक की गिरावट के साथ 57,301.25, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 347.75 अंक  की कमजोरी के साथ 18,463.60 पर बंद हुआ.  IT शेयरों ने आज बाजार को सहारा देने का काम किया है.  निफ्टी आईटी और निफ्टी हेल्थकेयर 2.32 फीसदी  और 1.58 फीसदी के साथ टॉप गेनर्स रहे.

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर्स

ट्रेंट, इंडिगो, इन्फोसिस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, इटरनल, टेक महिंद्रा, एचयूएल टेक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, आईटीसी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एचयूएल और टाइटन गेनर्स थे. वहीं एसबीआई, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और मारुति सुजुकी लूजर्स थे.  

फेड के फैसलों ने किया काम  

बाजार जानकारों ने कहा कि महंगाई को लेकर लगातार बनी चिंताओं के कारण इक्विटी बाजार दबाव में रहे, जबकि ईसीबी और बीओजे ने भी फेड की तरह ही ब्याज दरों को स्थिर रखा. AI शेयरों के वैल्यूएशन को लेकर बाजार में चिंता पैदा हो गई है, जो अब एशियाई बाजार तक पहुंच चुकी है.  अमेरिका-ईरान तनाव की नई खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी आई, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और कमजोर हो गया और मिड-कैप व स्मॉल-कैप शेयरों में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिली.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES