SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शेयर बाजार में बुल्स की दहाड़, ताबड़तोड़ भागा निफ्टी, सेंसेक्स 82,300 के पार, खुलते ही ₹6 लाख करोड़ की कमाई, कैसे पलटी बाजी?

दिवाली की छुट्टी के बाद खुले भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी के साथ ओपनिंग की. बाजार 1300 प्वाइंट से ऊपर पहुंच गया . सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजार में वापसी बड़ा कारण रहा है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 11, 2026, 10:07 AM IST | Updated: Nov 11, 2026, 10:21 AM IST
Image Credit: bse
Join

Share Market: दिवाली की छु्ट्टी के बाद शेयर बाजार बड़े उछाल के साथ खुला है. 11 नवंबर को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने हरे निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 1200 अंक की तेजी के साथ खुलने के साथ चंद मिनटों में 1300 के पार गया. लंबे इंतजार के बाद सेंसेक्स  ने 82,000 का आंकड़ा पार किया.  

9.40 बजे के करीब सेंसेक्स 82,314.81 अंक पर ट्रेड कर रहा है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 1.17% चढ़कर 25,338 और सेंसेक्स 1.41% उछलकर 82,249 के पास पहुंच गया. 9.45 बजे सेंसेक्  1,300 अंक चढ़कर  82,486 पर और निफ्टी 50  350 प्वाइंट की तेजी के साथ  25,400 पर पहुंच गया. इस तेजी ने NSE पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में 6 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ उसे  513 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंचा दिया. 

बाजार में धुंआधार तेजी के पीछे क्या है वजह

भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के पीछे कई फैक्टर्स काम कर रहे हैं. कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट से निवेशकों के सेंटीमेंट को पॉजिटिव करने का काम किया है. तेल की गिरती कीमत ने महंगाई बढ़ने के डर को कम किया है.महंगाई कम होने से कंपनी को कमाई बढ़ेगी, जिससे निवेशकों का उत्साह, पॉजिटिव रहा. बुधवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब रहा.  

विदेशी निवेशकों को लुभा रहा भारतीय बाजार  

विदेशी निनेशकों ने भारतीय बाजार में वापसी करना शुरू कर दिया है.  विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों में फिर पैसा लगा रहे हैं, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है. LTCG टैक्स  पर राहत मिलने की उम्मीदों में FPI भारतीय बाजार का रुख कर रहे हैं.अक्टूबर 2026 के मध्य से अब तक भारतीय बाजार में 8.2 अरब डॉलर , यानी करीब 77,900 करोड़ रुपये का FPI निवेश आया है. नवंबर के शुरुआती छह कारोबारी सत्रों में ही 5.8 अरब डॉलर , यानी 55,100 करोड़ रुपये का निवेश आया है. विदेशी निवेशकों ने बाजार के लिए बूस्टर डोज का काम किया है.

शेयर बाजार में तेजी के पीछे कौन-कौन से फैक्टर्स

कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. कंपनियों की कमाई देखकर निवेशकों ने निवेश बढ़ाया है. जिससे बाजार को बल मिला है. जहां अमेरिका, चीन, साउथ कोरिया जैसे बड़े बाजारों में टेक कंपनियों के शेयरों पर दबाव है, ऐसे में निवेशक वहां से पैसा निकालकर भारतीय बाजार में लगा रहे हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES